आपको नहीं याद होगा लेकिन इस बच्चे ने फटाफट सुना दिया हिंदी के 12 महीनों का नाम, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Small Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है. कई वीडियो में कुछ ऐसे टैलेंट देखने को मिलते हैं, जो सभी को हैरान कर देते हैं. कई बार तो कुछ बच्चों के वीडियो वायरल होते हैं जो हैरान कर देते हैं. ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कैसे एक बच्चा हिंदी के 12 महीनों के नाम बता रहा है, जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

बच्चे का वीडियो वायरल

दरअसल, इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा हिंदी के 12 महीनों के नाम बता रहा है. इतना ही नहीं बच्चा वीडियो के अंत में एक ऐसी स्माइल देता है, जिसको देखकर सभी हैरान हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शख्स ने इस छोटे बच्चे से हिंदी महीनों के नाम सुनाने के लिए कहता है. इसके बाद बच्चा सभी 12 महीनों का नाम बताता है. पूरा महीने का नाम सुनाने के बाद बच्चा एक क्यूट सी स्माईल देता है जो सभी के दिल को जीत रहा है. ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर imkushalvats नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो पर लोग भर भर के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इसके कमेंट सेक्शन में लिखा कि ये बच्चा अपनी दादी अम्मा के पास अधिक रहता है, मुझे भी ऐसे ही याद हुआ था. ऐसे ही और भी ढेर सारे कमेंट किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Tech News: भारत में इस खास फीचर के साथ होगी Realme Nazro 70 Pro की एंट्री, यहां जानें सारी डिटेल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This