Bhojpuri News: कल्लू का टूटा दिल और गाने लगे ‘ब्रेकअप चालिसा’, वीडियो एक बार फिर वायरल

Arvind Akela Breakup Chalisa: भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू की अपनी एक अलग पहचान है. ऐसे में उनका कोई भी गाना हो वो रिलीज होते ही फैंस के दिलों में बस जाता है. आज भोजपुरी के तमाम सावन विशेष गाने रिलीज किए जा रहे हैं. ऐसे में अरविंद अकेला का एक गाना अचानक से वायरल होने लगा है. दरअसल, ये गाना मई के महीने में रिलीज किया गया था. लेकिन एक बार फिर से ये गाना काफी सुर्खिया बटोरने लगा है. सावन के गानों से इतर इस गाने को सुना जा रहा है. कल्लू के इस गाने के बोल ‘ब्रेकअप चलीसा’ है. ये गाना और इसका वीडियो इनदिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: नम्रता मल्ला की कमरतोड़ परफॉर्मेंस ने इंटरनेट पर फैलाई सनसनी, फैंस की बढ़ गई धड़कने

यूट्यूब पर एक बार फिर से वायरल हुआ गाना

जानकारी हो कि इस गाने को कम समय में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. गाने नें अरविंद अकेला कल्लू के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं. दोनों के उपर फिलमाया गया ये गाना लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. दोनों की जोड़ी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है. दर्शकों का शानदार प्यार इस गाने को मिल रहा है. गाने को अरविंद अकेला के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, गाने को यूट्यूब पर खूब सुना जा रहा है. गाने के बोल को अखिलेश कश्यप ने लिखा है. वहीं इसका संगीत रौशन सिंह ने दिया है.

भोजपुरी के बेहतरीन गायक कल्लू

भोजपुरी सिनेमा में कल्लू की जाने माने कलाकारों में गिनती की जाती है. उनका गायन सभी को पसंद आता है. कल्लू के अधिकतर गाने सभी को पसंद आते हैं. कल्लू का ये ब्रेकअप गाना 18 मई को रिलीज किया गया था. जिसको अभी तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. गाना अचानक एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसको लोग जमकर सुन रहे हैं. कल्लू का ये गाना भले की ब्रेकअप चालिसा हो लेकिन लोग इसको सुनने के बाद खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: जानें आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version