Social Media प्रयोग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान वरना हो जाएंगे फ्रॉड का शिकार

Must Read

Cyber Scam News: आज सोशल मीडिया का दौर है. ऐसे में सभी की लालच है कि सोशल मीडिया पर उसके ज्यादा से ज्यादा फॉलोवर्स हों. अपने फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने के लिए यूजर्स कई बार बाहरी यानी थर्ड पार्टी एप की मदद लेते हैं. ऐसे में वो आपके लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं. इन दिनों फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया से पैसे कमाने का भी प्रचलन काफी तेजी से फैला है. जितनी तेजी से सोशल मीडिया से यूजर्स पैसे कमाने की होड़ में लगे हैं, वैसे ही वो धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं.

प्रमोशल पोस्ट के जरिए ट्रैप
कई बार आप ने नोटिस किया होगा कि आपके स्क्रीन पर एक अननोन अकाउंट का पोस्ट शो हो रहा है. जिसको आपने फॉलो ही नहीं किया है. ऐसे पोस्ट्स में दिखाया जाता है कि लोग बिटकॉइन के जरिए लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. इतना ही नहीं बैंक के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया जाता है जिसमें पैसे क्रेडिट होने की सूचना होती है. साथ में एक शख्स की बाइट या फोटो होती है जो बताता है कि उसने 50 हजार लगाए और मात्र कुछ घंटों में ही लाख कमा लिए. ऐसे अकाउंट से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

थर्ड पार्टी एप से बचें
लोगों की चाहत होती है कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस हो जाएं. इस चाहत को पूरा करने के लिए वो कभी कभी थर्ड पार्टी एप की मदद लेते हैं. जिस कारण वो धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. आपको बता दें कि ये थर्ड पार्टी के एप, आपको पहले आपसे अकाउंट की डिटेल भरवाते हैं. इसके बाद वो आपका एक्सेस लेते और बैंक की जानकारी होते ही यूजर को चूना लगाते हैं. इस प्रकार के चल रहे स्कैम से आपको बचना चाहिए और किसी भी थर्ड पार्टी के ऐप पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This