पत्नी की सेवा करते नजर आए नवजोत सिंह सिद्धू, 5वीं कीमोथेरेपी के बाद और कमजोर हुईं डॉ. कौर

Navjot Singh Sidhu: कपिल शर्मा शो पर अपनी शायरी से लोगों को दिवाना बनाने वाले भूतपूर्व क्रिकेटर और राजनेता, नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपनी कैंसर से पीड़ित पत्नी की सेवा करते दिख रहे हैं. सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर की 5वीं कीमोथेरेपी हुई है, जिसके बाद वो बेहद कमजोर हो गई हैं. सिद्धू ने बताया कि वह उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते हैं. अपनी पत्नी की मानसिक शांति के लिए सिद्धू उनको मनाली ले जाने का प्लान बना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
पत्नी डॉ. नवजोत कौर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया और लिखा, “घाव तो भर गए हैं, लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे. 5वीं कीमो चल रही है. कुछ समय के लिए अच्छी नस ढूंढना व्यर्थ चला गया और फिर डॉ. रूपिंदर की विशेषज्ञता काम आई. उसने अपना हाथ हिलाने से इनकार कर दिया इसलिए चम्मच से उसे खाना खिलाया.”

आगे सिद्धू ने लिखा कि आखिरी कीमो के बाद बड़े पैमाने पर संवहनी प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, गर्मी और अत्यधिक आर्द्रता से अतिरंजित, उसे सांत्वना के लिए मनाली ले जाने का समय आ गया है. सिद्धू ने पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर, डॉ. रूपिंदर को भी विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है.

मानसिक शांति के लिए पहाड़ों पर लेकर जाएंगे
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अब अपनी पत्नी को मानसिक शांति के लिए मनाली ले जाएंगे. दरअसल, नवजोत कौर की हर कीमोथेरेपी के बाद सिद्धू उन्हें मानसिक व शारीरिक शांति के लिए कहीं घुमाने ले जाते हैं. बता दें कि अब नवजोत कौर की अंतिम कीमोथेरेपी भी हो गई है इसलिए सिद्धू पूरे परिवार के साथ उन्हें पहाड़ों पर लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

रातभर बदलते हैं करवट? रोज करें मकरासन, तनाव और नींद की परेशानी से मिल सकती है राहत

Makarasana Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव, थकान और अनियमित दिनचर्या का असर हमारी सेहत के साथ-साथ नींद...

More Articles Like This

Exit mobile version