Nobel Prize: जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, जानिए इन्होंने किस चीज का किया अविष्कार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nobel Prize 2024: साल 2024 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणाए 7 अक्‍टूबर से ही शुरू हो गई है. इसी क्रम में आज भौतिकी क्षेत्र के लिए इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया. इन्हें कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए ये सम्‍मान दिया जाएगा.

वहीं, इससे पहलें सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया. इन दोनों लोगों को माइक्रो आरएनए की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया.

इस श्रेणी में 2022-23 का नोबेल किसे मिला था?

भौतिकी क्षेत्र में इससे पहले यानी साल 2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान दिया गया था. खास बात तो ये है कि फिजिक्स के इस क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली एनी हुलियर पांचवीं महिला बनी थीं. वहीं, साल 2022 में इस क्षेत्र का पुरस्‍कार फ्रांस के अलेन अस्पेक्ट, ऑस्ट्रिया के जॉन एफ क्लाउसर और एंटन जिलिंगर को क्वांटम सूचना के आधार पर नई तकनीक का रास्ता साफ करने के लिए दिया गया था.

किसे मिला 2021 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार?

वहीं, साल 2021 का जटिल भौतिक प्रणालियों को लेकर हमारी समझ में विकसित करने के लिए स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस होसेलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को दिया गया था. इसमें स्यूकुरो मानेबे और क्लॉस होसेलमैन ने यह पुरस्कार ‘धरती की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग’ और ‘ग्लोबल वार्मिंग की भविष्यवाणी’ को मजबूत करने के लिए जीता था. जबकि पेरिसी को ‘परमाणु से ग्रहों के पैमाने तक ‘भौतिक प्रणालियों में उतार-चढ़ाव की क्रिया के खोज के लिए’ नोबल से सम्मानित किया गया था.

अन्‍य क्षेत्रों के नोबल का ऐलान

चिकित्सा और भौतिकी के नोबेल का ऐलानों के बाद अब बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.

इतना मिलता है पुरस्कार

आपको बता दें कि पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. यह धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है. दरअसल, अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में निधन हो गया था. वहीं, नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है. ऐसे में उन्हें पुरस्कार राशि को साझा करना होता है.

 इसे भी पढें:-Nobel Prize 2024: चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता का ऐलान, जानिए किसे मिलेगा ये सम्मा‍न

 

Latest News

TCS Q1 Results: टीसीएस का मुनाफा घटकर 13,349 करोड़ रुपये, निवेशकों को मिलेगा 12 रुपये का डिविडेंड

TCS Q1 Results: वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में टीसीएस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर करीब 3 प्रतिशत घटकर 13,349 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

More Articles Like This

Exit mobile version