लाओस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Laos Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्‍टूबर को लाओस के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए. वहां पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. हालांकि रवाना होने से पहले उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि उनकी यह यात्रा आसियान देशों के साथ भारत के संबंधो को गहरा करेगी.

रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा

उन्‍होंने कहा कि भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति का दशक पूरा कर रहा है. ऐसे में वो आसियान नेताओं के साथ अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही भारतीय सहयोग के भविष्‍य की दिशा भी तय करेंगे. इससके अलावा, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा.

भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध

पीएम मोदी ने कहा कि लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) सहित क्षेत्र के साथ भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं. यह बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत से समृद्ध हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं लाओ पीडीआर नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों को लेकर आशांवित हूं, ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और भी मजबूत किया जा सके.

पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस के पीएम सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर आज विएंतियाने पहुंचेंगे.
  • वह 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
  • इसके अलावा, आसियान-भारत सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 10वीं बार हिस्सा लेंगे.
  • इतना ही नहीं, वो आसियान देशों के अन्य शासनाध्यक्षों के साथ भारत और आसियान के बीच संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

इसे भी पढें:-अमित शाह से अंबानी तक…रतन टाटा के अंतिम संस्कार में कौन-कौन होंगे शामिल? देखिए पूरी लिस्ट

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version