हूती विद्रोहियों ने दुबई के इंडस्ट्रियल हब ‘जेबेल अली’ पर किया बड़ा हमला! तेज धमाकों से मचा हड़कंप

Must Read

Dubai: ईरान से चल रहे तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मंगलवार रात जेबेल अली औद्योगिक इलाके में भीषण हमले हुए. हमलों के बाद आसपास कई तेज धमाकों की आवाज से हड़कंप मचा गया. सोशल मीडिया पर और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में इलाके के ऊपर घना धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. कुछ रिपोर्टों में तीन धमाकों की बात कही गई, जबकि बाद की रिपोर्टों में सात तक विस्फोट सुनाई देने का दावा किया गया है.

हूती विद्रोहियों ने मिसाइल या ड्रोन से बनाया निशाना

घटनाक्रम सामने आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने जेबेल अली को मिसाइल या ड्रोन से निशाना बनाया है. जेबेल अली दुबई का बेहद महत्वपूर्ण औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र है. यहां बंदरगाह, औद्योगिक प्रतिष्ठान, गोदाम और ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं. इसलिए हमले का असर केवल दुबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खाड़ी क्षेत्र के व्यापार, शिपिंग और सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है. कुछ स्थानीय रिपोर्टों में आग की संभावित वजह ईंधन या गैस से जुड़ी घटना बताई गई है.

अलग-अलग दावे 

सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के दावे भी अलग-अलग हैं. कुछ ने मिसाइल इंटरसेप्शन की बात कही, जबकि कुछ ने औद्योगिक आग या ईंधन टैंकर में आग लगने की संभावना बताई. हूतियों का नाम इसलिए सामने आया है, क्योंकि यमन के हूती समूह ने पिछले वर्षों में लाल सागर और क्षेत्र में इजरायल तथा उसके सहयोगियों से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. मौजूदा पश्चिम एशियाई संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा तनाव चरम पर है.

इसे भी पढ़ें. ‘लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए’, अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM Modi का संदेश

Latest News

नेपाल में राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद गंडकी प्रांत ने दी गांजे को कानूनी मंजूरी, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Kathmandu: नेपाल में एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद देश की...

More Articles Like This