राजस्थान में हादसाः अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच लोगों को रौंदा, तीन बच्चों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में 200 फीट बाइपास पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गुब्बारे बेचने वाला एक परिवार ट्रेलर की चपेट में आया.

डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर लोगों रौंदा ट्रोला ने

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पहुंचा और वहां खड़े लोगों को अपनी जद में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृत बच्चों के माता-पिता का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के पैर टूट गए हैं. घायल दोनों लोगों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी ही.

राजस्थान भीषण हादसा: जयपुर में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, गुब्बारे बेच रहे तीन बच्चों की मौत

हादसे से प्रभावित हुआ आवागमन

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद 200 फीट बाइपास पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This