अमेरिका ने Pakistan के बैलिस्टिक प्रोजेक्ट पर व्यक्त की चिंता, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर चिंता व्यक्त की है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा, परमाणु हथियार किसी के लिए भी ठीक नहीं है, इसके प्रसार पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है. मिलर ने आगे कहा, पिछले हफ्ते अमेरिका ने छह चीनी संस्थानों और एक बेलारूसी इकाई के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम की आपूर्ति के लिए काम किया.

Pakistan के बैलिस्टिक कार्यक्रम के आपूर्तिकर्ताओं पर लगा प्रतिबंध

उन्‍होंने बताया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक कार्यक्रम के आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध लगाया है. मिलर ने इससे जुड़ी गतिविधियों का समर्थन करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्‍होंने कहा कि ऐसे खतरनाक हथियार किसी के लिए बेहतर विकल्प नहीं हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई करके अंतर्राष्ट्रीय अप्रसार व्यवस्था को मजबूत करने पर हमारा फोकस है. पिछले हफ्ते छह पीआरसी संस्थाओं और एक बेलारूसी संस्था के खिलाफ हमने कार्रवाई की, जो सदियों से पाकिस्तान की मिसाइल कार्यक्रम में आपूर्ति के लिए काम कर रहे थे.

यह प्रतिबंध जारी रखेगा अमेरिका

मिलर ने आगे कहा, पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना अमेरिका की नीति रही है. उन्होंने बताया, अमेरिका यह प्रतिबंध जारी रखेगा. मिलर ने आगे कहा, “पाकिस्तान हमारा लंबे समय से साझेदार रहा है. मुझे लगता है कि अमेरिका की कार्रवाई यह दर्शाती है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हम दोनों के बीच असहमति है. हम अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version