गृहमंत्री Amit Shah ने पूर्व सीएम Chandrababu Naidu से की मुलाकात

Andhra Pradesh: गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार शाम को आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. यह मुलाकात सीएम नायडू के आवास पर हुई. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके बाद से ही अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों पार्टियां 2024 चुनाव एक साथ लड़ सकती हैं. हालांकि, अभी पार्टी के नेताओं ने गठबंधन के सवाल पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़े:- Weather Update Today: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पीएम मोदी की तारीफ
वहीं पार्टी के एक नेता ने बताया, टीडीपी ने साल 2018 में बीजेपी के सत्ता में आते ही एनडीए का साथ छोड़ दिया था. जबकि, अब पार्टी ने कई बार संकेत दिए कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन चाहते हैं. एक बयान में नायडू ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक विजन है. वह भारत के सम्मान को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि देश को मजबूत करने की इस राह पर वह भी पीएम मोदी के साथ काम करना चाहते हैं.

ये भी पढ़े:- Odisha Train Accident: पीएम मोदी ने रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री Ashwini Vaishnav से की बात, मरम्मत कार्य की ली जानकारी

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version