Hartalika Teej 2023: पहली बार रखीं हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें ये जरुरी नियम

Must Read

Hartalika Teej 2023: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन स्त्रियां हरातालिका तीज व्रत को रखतीं और विधि विधान से पूजा करते हुए सभी नियमों का पालन करती हैं, उन पर मां पार्वती और भगवान शिव शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का वर मिलता है.

बता दें कि इस साल हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 18 सितंबर, सोमवार को है. ऐसे में अगर आपकी नई शादी हुई है और आप हरतालिका तीज का व्रत पहली बार रखीं हैं, तो आइए जानते हैं, कैसे रखा जाता है हरतालिका तीज का व्रत और क्या है पूजा नियम…

हरतालिका तीज व्रत के नियम
हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रत की श्रेणी में आता है. यह व्रत निराहार और निर्जला रखें. व्रत वाले दिन अन्न और जल ग्रहण ना करें, इस व्रत में फल खाने की भी मनाही होती है.

हरतालिका तीज व्रत रखने वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर दैनिक ​क्रिया से मुक्त होकर सरगी में मिठाई, फल, सूखे मेवे आदि का सेवन करें. इसके साथ ही चाय और पानी भी ग्रहण करें, तत्पश्चात व्रत का संकल्प लेकर व्रत शुरू करें, ध्यान रहे हरतालिका तीज व्रत में सरगी सूर्योदय से पहले ही कर लें.

हरतालिका तीज व्रत वाले दिन दुल्हन की तरह तैयार हों और सोलह श्रृंगार और नए वस्त्र पहनें. इसके बाद मिट्टी से बनी माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्तियों की पूजा करें. यह व्रत अखंड सौभाग्य का है, इसलिए पूजा में माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. इसके साथ ही पीला सिंदूर चढ़ाएं. तत्पश्चात विधि विधान से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करें. ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं इस व्रत का नियम से पालन करती हैं, उन्हें मां पार्वती और भगवान शंकर की कृपा से अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है.

हरतालिका तीज व्रत के अगले दिन यानि 19 सितंबर को सूर्योदय के समय स्नान और पूजा पाठ के साथ दान करें. इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दक्षिणा दें. फिर खुद पारण करें.

ये भी पढ़ेंः Hartalika Teej 2023 Date: हरतालिका तीज का व्रत आज, फटाफट नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

नोट- जिन महिलाओं को सेहत संबंधित समस्या है, वे महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत फल और जल ग्रहण करके भी कर सकती हैं. वरना निर्जला व्रत रखने से समस्या और गंभीर हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar 2023: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशि वालों के लाइफ में मचेगी तबाही!

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This