Odisha Train Accident: पीएम मोदी ने रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री Ashwini Vaishnav से की बात, मरम्मत कार्य की ली जानकारी

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर के बहनागा बाजार में शुक्रवार (2 जून) को हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 पहुंच गई है। इस रेल हादसे में 1175 लोग घायल हुए, जिन्‍हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से करिब 793 लोगों को छुट्टी दे दी गई है और 382 का इलाज अभी जारी है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के परिजनों को रेलवे ने दस लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से बात की और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। यह जानकारी रेल मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से सामने आई है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे पर दुख जताया है।

ये भी पढ़े:- Weather Update Today: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

एंतोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, महासचिव भारत में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हैं। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों और भारत सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़े:- Lloyd Austin India Visit: आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन, राजनाथ सिंह के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Latest News

रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से...

More Articles Like This

Exit mobile version