Pune Helicopter Crash: मुंबई से हैदराबाद जा रहा प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोग थे सवार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune Helicopter Crash: पुणे जिले से एक विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है. यहां पौड गांव के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल चार लोग सवार थें.

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का था,जिसमें चार लोग सवार होकर मुंबई से हैदराबाद जा रहे थें कि तभी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस दुर्घटना की जानकारी पुणे के ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने दी है.

कैसे हुआ हादसा

गनीमत ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. दरअसल,हादसे के समय इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है,लेकिन यह दुर्घटना कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई का सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है.

इसे भी पढें:- Wayanad: ‘पहले ही मिले थे चेतावनी के संकेत…’ वायनाड में भूस्खलन पर HC ने की टिप्पणी, कहा- हमारे ही तरीकों में कमी’

 

Latest News

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन-बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ लौटे पूर्व लेग-स्पिनर

New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version