Digital Rupee: RBI का बड़ा ऐलान, भारत में जल्द शुरू होगा डिजिटल रुपया

Digital Rupee: आज जिस तरह से डिजिटल चीजों को अपनाया जा रहा है. उस हिसाब से आने वाला समय डिजिटल युग के नाम से जाना जाएगा. डिजिटल पेंमेट के बाद अब देश में डिजिटल रुपयों की चर्चा होनी शुरु हो गई है. वहीं अब RBI ने भी डिजिटल रुपये को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, आरबीआई जल्द ही डिजिटल रुपये की शुरुआत कर सकती है. आइए जानते हैं पूरी अपडेट

आरबीआई
RBI के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने रविवार को कहा की RBI अक्टूबर तक कॉल मनी मार्केट या अंतरबैंक उधारी में लेनदेन के डिजिटल रुपये की शुरुआत कर सकता है. आपको बता दें कि CBDC की शुरुआत 1 नवंबर, 2022 को हुई थी. इसका यूज गवरमेंट प्रतिभूतियों में सेकेंडरी मार्केट में लेनदेन के निपटान के लिए किया जाता था.

जी20
अजय कुमार चौधरी ने g20 शिखर सम्मेलन में कहा, “रिजर्व बैंक इस महीने या अगले महीने कॉल बाजार में थोक सीबीडीसी की पेशकश करेगा.” इसके पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी आम बजट 2022-23 में सीबीडीसी शुरू करने की घोषणा की थी. बता दें कि वित्त विधेयक, 2022 के पारित होने के साथ RBI अधिनियम, 1934 की संबंधित धारा में कुछ संशोधन भी किया गया था.

ये हैं बैंक
आपको बता दें कि थोक सीबीडीसी की अपने पायलट प्रोजेक्ट के लिए आरबीआई ने नौ बैंकों को चुना है. इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंक शामिल है. इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचएसबीसी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यस बैंक, और कोटक महिंद्रा शामिल है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version