Mata Rani Ke Bhajan: माता रानी का ये ऑल टाइम हिट भजन, आपको झूमने पर कर देंगे मजबूर

Mata Rani Ke Bhajan: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान लोग व्रत रखकर माता की विधि-विधान से पूजा करते हैं. लगभग हर घर और मंदिर में भजन भी गाए जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में भजन गाने से माता रानी की विशेष कृपा होती है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं माता रानी के कुछ भजन, जिनसे आप माता को खुश कर सकते हैं.

1) तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये…

सांची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार…
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये-2
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये, मेहरा वालिये…
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये-2
सारा जग है इक बंजारा, सारा जग है इक बंजारा,
सब की मंजिल तेरा द्वारा,
ऊंचे परबत लम्बा रास्ता, ऊंचे परबत लम्बा रस्ता,
पर मैं रह ना पाया, शेरा वालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये-2
सूने मन में जल गयी बाती,
तेरे पथ में मिल गए साथी,
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू, मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगू,
बिन मांगे सब पाया, शेरा वालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये-2
कौन है राजा, कौन भिखारी,
एक बराबर तेरे सारे पुजारी,
तुने सब को दर्शन देके, तुने सब को दर्शन देके,
अपने गले लगाया, शेरा वालिये,
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये-2
प्रेम से बोलो, जय माता दी,
सारे बोलो, जय माता दी,
आते बोलो, जय माता दी,
जाते बोलो, जय माता दी,
कष्ट निवारे, जय माता दी,
पार निकले, जय माता दी,
देवी मां भोली, जय माता दी,
भर दे झोली, जय माता दी,
वादे के दर्शन, जय माता दी,
जय माता दी, जय माता दी,

माता रानी का दूसरा भजन है दुर्गा है मेरी मां…

जयकारा… शेरोवाली का
बोलो सांचे दरबार की जय…
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां-2
बोलो जय माता दी, जय हो-2
जो भी दर पे आए, जय हो,
वो खाली न जाए, जय हो,
सबके काम है करती, जय हो,
सबके दुख ये हरती, जय हो,
मैया शेरोवाली, जय हो, भरदो झोली खाली, जय हो-2
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां-2
पूरे करे अरमान जो सारे, देती है वरदान जो सारे-2
दुर्गे ज्योतावालिये,
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां-2
सारे जग को खेल खिलाये, बिछड़ो को जो खूब मिलाये-2
दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां-4

इन ऑल टाइम हिट भजन को गाकर आप माता रानी की पूजा कर सकते हैं. कहा जाता है कि नवरात्रि में ये भजन गाने से माता रानी की विशेष कृपा होती है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version