Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष में भूलकर भी ना करें ये काम, वरना लगेगा पितृदोष

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष यानी श्राद्ध का महीना 29, सितंबर शुक्रवार से ही शुरू हो गया है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के मृत्यु की तिथि पर उनके निमित श्राद्ध करते हैं. ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों को जल देने और उनके निमित श्राद्ध कर्म करने से वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं. जिससे हमारे परिवार में सुख-शांति बरकरार रहती है.

पितृपक्ष के दौरान पितर पृथ्वी पर वास करते हैं. ऐसे में इस समय कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता है. इस समय कुछ कार्यों को पितृपक्ष में करने की मनाही होती है. ऐसी मान्यता है कि अगर हम जानें-अनजाने में भी पितृपक्ष के दौरान ये काम करते हैं तो पितर नाराज हो जाएंगे, जिसके चलते हमारे ऊपर संकटों का बादल छा जाएगा और जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें असफलता हाथ लगेगी. आइए जानते हैं वो कौन-कौन से काम हैं, जिसे पितृपक्ष के दौरान नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ेंं- Karwa Chauth:  करवा चौथ पर बिखेरना चाहती हैं अपना जलवा? इन आउटफिट्स पर डालें नजर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

  • पितृपक्ष के दौरान मांस मदिरा का सेवन बिलकुल भी ना करें से पूर्वज नाराज हो जाते हैं और उसका सीधा असर आपके वंश पर पड़ता है.
  • पितृपक्ष के दौरान शारीरिक संबंध बिलकुल ना बनाएं. इस दौरान सख्ती से ब्रह्मचर्य का पालन करें.
  • पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन और प्याज, लहसुन आदि का सेवन बिल्कुल भी ना करें.
  • पितृपक्ष के दौरान जैसे खीरा, सरसों का साग, चना इत्यादि ये सब नहीं खाए. ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं.
  • पितृपक्ष के दौरान पूरे 15 दिनों तक मांगलिक कार्य जैसे गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ बिल्कुल भी ना करें.
  • पितृपक्ष के दौरान किसी से अनावश्यक बात या फिर झूठे वादे करना अच्छा नहीं माना जाता है.
  • पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ना सोएं.
  • पितृपक्ष के दौरान गलती से भी किसी जानवर को ना मारें
  • पितृपक्ष के दौरान अगर दरवाजे पर कोई भिखारी आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं और ना तो उनका अपमान करें.

ये भी पढ़ेंः Pitru Visarjan 2023: इस दिन खत्म हो रहा पितृपक्ष, जानिए कब है सर्वपितृ अमावस्या?

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version