US-Iran War: अमेरिका ने बरसाए बम, दहल उठा ईरान, 38 की मौत, 400 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य जंग खतरनाक होता जा रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना द्वारा ईरान के कई राज्यों में किए गए भीषण हवाई हमलों से बड़ी तबाही मची है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन ताजा हमलों में कम से कम 38 लोगों की जान चली गई, जबकि 400 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों में आम नागरिकों के इस्तेमाल वाली सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिनमें पुल, बिजली की सुविधाएं और चाबहार के शहीद कलंतारी बंदरगाह का मैरीटाइम कंट्रोल टावर शामिल हैं.

ईरान की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की देर रात से शुक्रवार सुबह तक हुए इन हमलों से होर्मोज़गन, बुशहर, सिस्तान-बलूचिस्तान, खुज़ेस्तान और लोरेस्तान प्रांतों के इलाके प्रभावित हुए. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और 18 साल से कम उम्र का एक व्यक्ति शामिल है, जबकि 47 घायल लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इन हमलों में चाबहार के शहीद कलंतारी बंदरगाह का मैरीटाइम कंट्रोल टावर भी नष्ट हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, बंदरगाह के बर्थ, कार्गो-हैंडलिंग सुविधाएं और अन्य ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित रहे और वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि उसने चाबहार में ईरान के शहीद कलंतारी बंदरगाह पर मौजूद सर्विलांस टावर को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है. कमांड ने कहा कि यह सुविधा उस मैरीटाइम सर्विलांस नेटवर्क का हिस्सा थी, जिसका इस्तेमाल ईरान का इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ओमान की खाड़ी में खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की निगरानी के लिए करता था.

इस बीच, होर्मोज़गन प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर हमलों की वजह से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें खमीर काउंटी के छह पुल भी शामिल हैं. होर्मोज़गन के गवर्नर कार्यालय ने कहा कि इन हमलों में सात लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि हमलों से बंदर अब्बास, बंदर खमीर और लार को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट लिंक प्रभावित हुए, जबकि इमरजेंसी टीमों ने वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही बहाल करने का काम किया.

ईरानी अधिकारियों ने बंदर अब्बास में भी लोगों के हताहत होने की जानकारी देते हुए बताया कि एक रिहायशी इलाके में हमले के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि शहर में रेलवे का एक ब्रांच स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दो लोग घायल हो गए. बुशेहर प्रांत में गवर्नर मोहम्मद मुज़फ्फरी ने बताया कि कुछ ही घंटों के भीतर दो हमले हुए जिनमें एक व्यक्ति घायल हो गया. खुज़ेस्तान प्रांत में डिप्टी गवर्नर वलीओल्लाह हयाती ने कहा कि अमेरिकी सेना ने अहवाज़ के आस-पास के इलाकों को निशाना बनाया और अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं.

Latest News

19 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 19 July 2026: अगर आप 19 जुलाई 2026, रविवार को पूजा-पाठ, व्रत, यात्रा, गृह प्रवेश, खरीदारी...

More Articles Like This