Shukra Gochar 2023: शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं. जिसका प्रभाव सभी राशि वालों के जीवन पर पडता है. अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है. इस महीने कई प्रमुख ग्रह-नक्षत्र गोचर कर रहे हैं. वहीं 3 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर सुख-शांति, धन-दौलत, सौंदर्य और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. शुक्र का ये गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. शुक्र के गोचर से इन राशियों की तकदीर बदल जाएगी. आइए जानते हैं कौन-कौन हैं ये राशियां….

कर्कः शुक्र का कन्या राशि में गोचर इन राशि के जातकों की तकदीर बदल देगी. इस समय इन्हें कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. अवैवाहिक लोगों की कहीं शादी संबंधित बातचीत चल सकती है. बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा. लाभ के नए अवसर मिलेंगे.

कन्याः शुक्र कन्या राशि में ही गोचर रहे हैं. जिसके चलते इस राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इस समय इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में ताबड़तोड़ सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के पूरे चांस बनेंगे. घर परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी. बिजनेस से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा.

ये भी पढ़ेंः Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूतक काल का समय

वृश्चिकः शुक्र का ये गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. घर परिवार मे सुख-शांति बरकरार रहेगी. इस राशि के सिंगल राशि के जातकों को प्यार का प्रपोजल मिल सकता है. कारोबार में लाभ होगा.

ये भी पढ़ेंः गया में पितरों को बैठाने के बाद पितृपक्ष में जल देना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version