पासपोर्ट को लेकर बड़ा नियम: 15 साल से कम बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल वैध

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Passport New Rules: पासपोर्ट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाले साधारण भारतीय पासपोर्ट पांच साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेंगे.

17 सितंबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए गए नियम 

विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नए नियमों के तहत पासपोर्ट की वैधता से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया गया है. पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 17 सितंबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए गए। इन नए नियमों के जरिए पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन किया गया है.

क्या है नियम Passport New Rules

संशोधित नियम 12(1ए) के तहत, 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी किया जाने वाला 36 पन्नों का साधारण पासपोर्ट, जारी होने की तारीख से पांच साल तक या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. 15 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत पासपोर्ट आवेदन शुल्क से जुड़े नियम 8 में भी संशोधन किया गया है. संशोधित प्रावधान के अनुसार, आवेदन की प्रत्येक श्रेणी के लिए देय शुल्क नियमों की अनुसूची IV में निर्धारित शुल्क के मुताबिक होगा.

1 जुलाई से शुल्क में बढ़ोतरी हुई थी 

ये संशोधित नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से ही लागू हो गए हैं. गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से पासपोर्ट सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की थी. संशोधित शुल्क नए पासपोर्ट के आवेदन, पासपोर्ट नवीनीकरण, तत्काल (Tatkal) सेवाओं, खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के बदले जारी होने वाले नए पासपोर्ट, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और अन्य पासपोर्ट संबंधी सेवाओं पर लागू है.

इन पर होगी 10 प्रतिशत की छूट

आठ साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए पासपोर्ट के आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। हालांकि, यह छूट पासपोर्ट दोबारा जारी (Re-issue) कराने के आवेदनों पर लागू नहीं होगी. वयस्कों के लिए 36 पन्नों वाले नए पासपोर्ट या उसके नवीनीकरण के सामान्य आवेदन का शुल्क 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए वयस्कों का सामान्य शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है.

पासपोर्ट शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है

तत्काल योजना के तहत पासपोर्ट शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. 36 पन्नों वाले वयस्क पासपोर्ट के लिए तत्काल शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 60 पन्नों वाले वयस्क पासपोर्ट का शुल्क 4,000 रुपये से बढ़कर 6,000 रुपये हो गया है. तत्काल श्रेणी में 60 पन्नों वाले वयस्क पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट का शुल्क भी 5,500 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये कर दिया गया है.

बच्चों के लिए पासपोर्ट सेवाएं भी महंगी हो गई हैं

वहीं, 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट सेवाएं भी महंगी हो गई हैं. नाबालिगों के 36 पन्नों वाले नए या पुनः जारी (Re-issue) सामान्य पासपोर्ट का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है. तत्काल श्रेणी में 36 पन्नों वाले नाबालिग पासपोर्ट के नए या पुनः जारी आवेदन का शुल्क 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,250 रुपये कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This