Special Train List 2026: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Special Train List 2026: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और कन्फर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के जरिए उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा.

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है. ऐसे में जो यात्री त्योहारों के दौरान अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वे अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं. इन ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम करने और अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

नवंबर तक चलेंगी 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 282 अतिरिक्त फेरे

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें नवंबर महीने के अंत तक संचालित होंगी. इस दौरान कुल 282 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे. इन स्पेशल ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान अपने घर जाने वाले लोगों के लिए ये ट्रेनें उपयोगी साबित हो सकती हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की तारीख और ट्रेन के समय की जानकारी आधिकारिक रेलवे पोर्टल से जांचने के बाद ही टिकट बुक करें.

Special Train List 2026: प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का रूट और शेड्यूल

ट्रेन का नाम ट्रेन नंबर संचालन की तारीख
बांदा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 02200/02199 ट्रेन 02200 का संचालन 28 नवंबर तक और 02199 का 26 नवंबर तक
दादर-प्रयागराज 04140/04139 ट्रेन 04140 का संचालन 29 नवंबर तक और 04139 का 27 नवंबर तक
दादर-सुबेदारगंज 04176/04175 ट्रेन 04176 का संचालन 24 नवंबर तक और 04175 का 22 नवंबर तक
उधना-आगरा कैंट 01908/01907 ट्रेन 01908 का संचालन 25 नवंबर तक और 01907 का 24 नवंबर तक
उधना-प्रयागराज 04106/04105 ट्रेन 04106 का संचालन 30 नवंबर तक और 04105 का 29 नवंबर तक
उधना-सुबेदारगंज 04156/04155 ट्रेन 04156: 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार. ट्रेन 04155: 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक, प्रत्येक सोमवार और गुरुवार
वलसाड-सुबेदारगंज 04120/04119 ट्रेन 04120 का संचालन 29 नवंबर तक और 04119 का 28 नवंबर तक
वलसाड-सुबेदारगंज 04178/04177 ट्रेन 04178 का संचालन 25 नवंबर तक और 04177 का 24 नवंबर तक
असारवा-आगरा कैंट 01909/01910 ट्रेन 01909 का संचालन 24 नवंबर तक और 01910 का 23 नवंबर तक
साबरमती-प्रयागराज 04180/04179 ट्रेन 04180 का संचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक और 04179 का 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक
असारवा-कानपुर सेंट्रल 01906/01905 ट्रेन 01906 का संचालन 1 दिसंबर तक और 01905 का 30 नवंबर तक
इंदौर-सुबेदारगंज 04170/04169 ट्रेन 04170 का संचालन 28 नवंबर तक और 04169 का 27 नवंबर तक
वेरावल-प्रयागराज 04174/04173 ट्रेन 04174 का संचालन 27 नवंबर तक और 04173 का 26 नवंबर तक
Special Train List 2026
SpecialTrain List 2026

प्रयागराज-साबरमती स्पेशल ट्रेन के नंबर और समय में बदलाव

गांधीनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की सीमाओं और तकनीकी बाधाओं के कारण प्रयागराज और साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन के नंबरों में बदलाव किया गया है. अब ट्रेन संख्या 04111/04112 की जगह यह ट्रेन नंबर 04179/04180 के साथ चलाई जाएगी. नया शेड्यूल इस प्रकार है:

  • ट्रेन नंबर 04179: प्रयागराज से शाम 4:00 बजे रवाना होगी.
  • ट्रेन नंबर 04180: साबरमती से शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी.

यह भी पढ़े: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में 1 लीटर का भाव

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This