गर्मी में उठाएं सेवई कस्टर्ड फालूदा का लुत्फ, घर में रखे चीजों से झटपट होगा तैयार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vermicelli Custard Faluda: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. इसके साथ ही बाजार और गलियों में कुल्‍फी और फालूदा वाले की घंटी बजने लगी है. बच्‍चे हो या बड़े हर कोई गर्मियों में कुल्‍फी, फालूदा और आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं. गर्मी में ज्‍यादातर लोग अलग-अलग वैरायटी के फालूदा ट्राई करते हैं. फिरनी फालूदा, फालूदा कुल्‍फी और सेवई कस्‍टर्ड फालूदा जैसे कई वैरायटी है.

ये सभी हमारे पेट को ठंडा रखने के साथ गर्मियों में बेहतर महसूस करवा सकते हैं. इसके साथ ही आप घर आए मेहमानों के लिए भी फालूदा सर्व कर सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं कि सेवई कस्‍टर्ड फालूदा की. इसका स्‍वाद बेहद लजीज होता है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय और चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. चलिए जानते हैं सेवई कस्टर्ड फालूदा बनाने की सिंपल रेसिपी.

सेवई कस्टर्ड फालूदा की सामग्री

सेवई कस्‍टर्ड फालूदा बनाने के लिए आपको चाहिए- घी, सेवई, दूध, दूध पाउडर,
कस्टर्ड पाउडर, चीनी, कटे हुए फल (सेब, पपीता, अनार जैसे फल) सब्जा के बीज भिगोए हुए और ड्राई फ्रूट्स.

बनाने का तरीका

इसको बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और इसमें सेवई डालकर गोल्‍डेन ब्राउन होने तक भून लें. फिर इसमें दूध डालकर पका लें. अब दूसरी ओर एक गिलास दूध में कस्टर्ड पाउडर मिक्‍स करें. फिर थोड़ा सा दूध पाउडर डालते हुए सबको अच्‍छे से फेंट लें. अब सेवई में इस दूध को डाल दें और इसे अच्छी तरह से गाढ़ा होने दें. इसके बाद हल्का सा चीनी डालकर अच्छी तरह से पका लें. जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. थोड़ी देर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. एक कटोरी में सब्जा सीड्स भिगोकर रखें. सेब, पपीता और अनार जैसे सभी फलों को काटकर रख लें.

अब एक गिलास में सबसे पहले सब्जा के बीज डालें, फिर फालूदा और ऊपर से सारे फल और ड्राई फ्रूट्स डालें. इस‍के बाद सब्जा के बीज डालें. फिर सेवई वाला फालूदा डालें. इसके ऊपर कटे हुए फल डालें. बस तैयार है आपका सेवई कस्टर्ड फालूदा.

ये भी पढ़ें:- यूएस से आई बड़ी खबर, जानिए 1 अप्रैल को कैसा रहेगा शेयर बाजार का माहौल

 

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version