ट्रंप ने जिनपिंग-पुतिन संग बैठक करने की जताई इच्छा, कहा- परमाणु निरस्त्रीकरण होगा मुख्य मुद्दा

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन-पक्षीय बैठक करने की इच्छा जताई है. इस बैठक का मुख्य विषय परमाणु हथियारों में कमी और परमाणु निरस्त्रीकरण हो सकता है. यह बैठक ट्रंप की अगले महीने प्रस्तावित चीन यात्रा के दौरान भी हो सकती है. सोमवार को व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ऐसी त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार हैं.

परमाणु हथियारों को कम करने का मुद्दा

हालांकि, उनका मानना है कि बैठक का मुख्य फोकस रूस-यूक्रेन युद्ध नहीं, बल्कि परमाणु हथियारों को कम करने का मुद्दा होना चाहिए. मैं यह बैठक करने को तैयार हूं, लेकिन यूक्रेन के लिए नहीं. हम इसे परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात करने के लिए करेंगे. ट्रंप की यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नवंबर में चीन के शेन्जेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (ऐपेक) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस, चीन और अमेरिका के नेताओं की बैठक का प्रस्ताव दिया है.

शिखर बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई

हालांकि, अभी तक ऐसी किसी शिखर बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. तीनों देशों ने न तो किसी साझा एजेंडे की पुष्टि की है और न ही परमाणु वार्ता की कोई समय-सारणी तय होने की बात कही है. ट्रंप ने कहा कि वह मॉस्को और बीजिंग, दोनों के साथ परमाणु हथियारों में कटौती पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं. उनके अनुसार, यह दुनिया की सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौतियों में से एक से निपटने का अवसर हो सकता है.

कई बार जता चुके हैं यह इच्छा 

ट्रंप पहले भी कई बार यह इच्छा जता चुके हैं कि अमेरिका, रूस और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर कोई समझौता हो. हालांकि, तीनों देशों के परमाणु हथियारों की संख्या और क्षमता में काफी अंतर है. अमेरिका और रूस के पास दुनिया के सबसे बड़े परमाणु हथियार भंडार हैं, जबकि चीन पिछले कुछ वर्षों में अपनी परमाणु क्षमता बढ़ा रहा है. ट्रंप ने कहा कि चीन अभी भी अमेरिका और रूस से पीछे है, लेकिन वह तेजी से अपनी ताकत बढ़ा रहा है.

परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत

उनकी यह टिप्पणी कुछ दिन पहले दिए गए 15 अक्टूबर के एक इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका पहले से ही रूस और चीन के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. विजयादशमी का पर्व आज: राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

Latest News

पंजाब में बोले अमित शाहः “चिट्टा से परेशान लोगों से मिला, पाताल से ढूंढकर निकालेंगे ड्रग्स माफिया को”

Amit Shah Punjab: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, "पंजाब की...

More Articles Like This