Turkey: मार्मारीस के एक यॉट में लगी भीषण आग, समुद्र में कूदकर 110 यात्रियों ने बचाई जान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Turkey: तुर्की से एक भीषण आग की घटना सामने आई है. यहां मार्मारीस में एक यॉट में भयानक आग लग गई. जिस वक्‍त यॉट पर आग लगा उस दौरान उसपर कुल 110 लोग सवार थे. इस दौरान जान बचाने के लिए कई लोग समुद्र में कूद गए. आग लगने की यह घटना काफी डरावनी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

Accident in Turkey: समुद्र में कुदे लोग

वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि यॉट में आग लगने के बाद यात्री खौफ में डूबे हुए हैं. वहीं, कुछ लोग समुद्र में कूद गए, जबकि अन्य लोग दूसरी नावों की तरफ भाग रहे है. हालांकि यॉट में आग लगने के कारणों को अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं किया जा सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इंजन में कुछ खराबी आने के चलते यह आग लगी होगी.

Accident in Turkey: कई यात्री घायल

इस अगजनी मामले में काफी नुकसान हुआ है. वहीं, जिन लोगों ने समुद्र में कूदकर अपनी जान बचाई, उनमें से भी कई लोग घायल बताए जा रहे है. गनीमत ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है. फिलहाल स्थानीय अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं.

इसे भी पढें:-London: लंदन में पर्यावरणविद को मिली ऐतिहासिक सजा, ऑर्बिटल एक्सप्रेस-वे से जुड़ा है मामला

 

Latest News

Amazon-Flipkart की सबसे बड़ी Freedom Sale शुरू, जानिए किस सामान पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट

अगर आप नया मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, AC या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon और Flipkart की Freedom Sale आपके लिए शानदार मौका है. दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कई कैटेगरी में भारी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version