हांगकांग सिक्सेस में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार बनी चैंपियन

New Delhi: हांगकांग सिक्सेस 2026 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. इमरान मीर की 14 गेंदों में नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान को यह सफलता मिली फाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर के खेल में 115 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में अफगान टीम ने 5 गेंद शेष रहते ही 119 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी 4 विकेट अपने नाम कर ली.

करीम ने 5 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए करीम जनत और गुलबदीन नईब ने सधी हुई शुरुआत की. करीम ने 5 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. वहीं, गुलबदीन ने 6 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 17 रनों का योगदान दिया. इसके बाद फरमानुल्लाह ने 7 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए. वहीं, इमरान मीर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 14 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 2 चौके लगाए.

सिर्फ दो खिलाड़ी को सफलता मिल पाई

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भी सिर्फ दो खिलाड़ी को सफलता मिल पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रैट्रिक डूली ने 2 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिस ग्रीन ने भी एक ओवर डाले में जिसमें उन्होंने 1 विकेट लेने में 30 रन खर्च कर डाले. अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बेहद साधारण रही. टीम की ओर से सबसे ज्यादा मैक्स ब्रायंट ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया.

रॉस ने भी 10 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली

कंगारू टीम की तरफ से ब्रायंट के अलावा एलेक्स रॉस ने भी 10 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, जबकि निक हॉब्सन ने 8 गेंदों में 23 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए नंगेलिया खरोटे और करीम जनत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इस तरह अफगानिस्तान ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस का खिताब अपने नाम कर लिया.

इसे भी पढ़ें. चंडीगढ़ में कांग्रेस पर शाह का वार: सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक

Latest News

‘खाना, पानी और टॉर्च रख लें’, दुनिया के कई देशों में क्‍यों दी जा रही चेतावनी?

UK Japan: दुनिया के कई देशों ने बीते कुछ दिनों में अपने नागरिकों को अलर्ट रहने और जरूरी सामान...

More Articles Like This

Exit mobile version