‘मासूमों की हत्या का बदला जरूर लेंगे!’ PAK की अफगान पर एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दी धमकी

Kabul: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. तालिबान ने चेतावनी दी है कि वह सही समय पर इसका जवाब देगा. तालिबान के प्रवक्ता जुबैउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और नापाक हरकत कर मासूमों की जान ली है.

अफगान को जवाब देने का पूरा अधिकार

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को जवाब देने का पूरा अधिकार है. पाकिस्तान सरकार ने इन हमलों को हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन बताया है.अफगान तालिबान ने पाकिस्तान पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने और मासूम नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया है.

दर्जनों आम नागरिकों की चली गई जान

मुजाहिद ने कहा कि बीती रात नांगरहार और पाकटिका प्रांतों में पाकिस्तान ने अचानक हवाई हमले किए, जिनमें दर्जनों आम नागरिकों की जान चली गई. उनके मुताबिक मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नांगरहार में एक रिहायशी इमारत पर हमला हुआ, जहां एक ही परिवार के लगभग 23 लोग रहते थे.

अब तक केवल चार को निकाला जा सका

मलबे में दबे लोगों में से अब तक केवल चार को निकाला जा सका है. तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने बेरमाल और आरगुन जिलों में भी हवाई हमले किए हैं. मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू में हुए आत्मघाती हमले में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की मौत के बाद यह कार्रवाई की गई.

आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद का दावा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), फितना अल ख्वारिज (FAK) और इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत (ISKP) से जुड़े सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान का कहना है कि इन संगठनों ने हालिया हमलों की जिम्मेदारी ली थी और वे अफगानिस्तान की जमीन से संचालित हो रहे थे.

इस्तेमाल करने से रोकने में विफल

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आतंकवादी समूहों को अपनी धरती का इस्तेमाल करने से रोकने में विफल रही है. साथ ही दोहा समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को निभाने की बात दोहराई है. दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण रहे हैं. पिछले वर्ष सीमा पर हुई झड़पों में दोनों पक्षों के कई सैनिक मारे गए थे. ताजा एयरस्ट्राइक और तालिबान की चेतावनी के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘AI समिट में दुनिया ने देखीं भारत की अद्भुत क्षमताएं’ ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

टैरिफ को लेकर नील कत्याल ने ट्रंप को जमकर सुनाया, बोले- हमारे संविधान में कहा गया कि…

Neal Katyal : टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से डोनाल्ड ट्रंप बौखला गए हैं. कोर्ट के...

More Articles Like This

Exit mobile version