अफगानिस्‍तान ने की पाकिस्‍तान की ऐसी पिटाई, पैंट तक छोड़कर भागे सैनिक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan-Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस वक्‍त युद्ध की स्थिति है. बीते कुछ समय से दोनों  देशों की ओर से गोलीबारी की जा रही है, जिसमें अब तक कई सैनिकों भी मारे जा चुके है. हालांकि तालिबान और पाकिस्तान ने 48 घंटों के लिए सीजफायर पर सहमति भी जताई. इस बीच एक अहम खबर सामने आई है.

दरअसल, तालिबान के लड़ाकों ने पाक सैनिकों की पैंट को हथियार पर टांगकर जश्न मनाया है. बता दें कि पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास की चौंकियों की छोड़कर भाग गए, जिसके बाद अफगानिस्तान के लड़ाकों ने उनके हथियार लूट लिए. इतना ही नहीं तालिबान सैनिकों ने पाक सैनिकों की उतरी हुई पैंट को भी उठा लिया. उन्होंने पाकिस्‍तानी सेना के पैंट को बंदूक पर टांगकर एक चौराहे पर खड़े होकर जीत का जश्न मनाया.

पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार किए जब्त

अफगानिस्तान पत्रकार के मुताबिक, तालिबान के जवाबी हमले के दौरान पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास चौकियां छोड़कर भाग गए. इस दौरान अफगान लड़ाकों ने उनके हथियार जब्त कर लिए. उन्होंने इसे जीत की निशानी के तौर पर पेश किया.

बता दें कि पाकिस्‍तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंप्स पर हमला किया था. यह हमला ऐसे समय में किया गया जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे.

इसे भी पढें:-रूसी तेल कंपनियों के खिलाफ ब्रिटेन का बड़ा एक्‍शन, इस भारतीय कंपनी पर भी लगाया प्रतिबंध

 

Latest News

हूतियों ने सऊदी अरब के तेल, हवाई अड्डों व सैन्य ठिकानों पर किया मिसाइल-ड्रोन से हमला, कई सैनिक और अधिकारी घायल

New Delhi: हूतियों ने सऊदी अरब में तेल सुविधाओं, हवाई अड्डों और एक सैन्य ठिकाने पर छह मिसाइल और...

More Articles Like This

Exit mobile version