काबुल से कंधार तक… पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 4 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Afghanistan Pakistan War: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच पिछले कुछ दिनो से जंग छिड़ी हुई है. इसी बीच पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक की है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. इसी जानकारी अफगान सरकार की ओर से दी गई है. उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने काबुल और कई अन्य प्रांतों पर नए हमले किए हैं.

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक पोस्ट में कहा कि काबुल, कंधार, पक्तिया, पक्तिका और कुछ अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. काबुल पुलिस का कहना है कि पाकिस्‍तानी हमले में अफगान राजधानी में 4 लोग मारे गए. पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी बमबारी में राजधानी के घरों को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए.

पाकिस्‍तान ने घरों को बनाया निशाना?

तालिबान सरकार ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तोपखाने और मोर्टार हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे. काबुल के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सीमा पार चल रही झड़पों के वजह से मंगलवार से अफगानिस्तान में अब तक सात लोग मारे जा चुके हैं. सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि ये मौतें गुरुवार तड़के खोस्त प्रांत के सादको गांव में हुईं.

पाकिस्‍तान ने जानबूझकर नागरिकों के घरों और खानाबदोशों के तंबुओं को बनाया निशाना

उन्होंने पाकिस्तान पर जानबूझकर नागरिकों के घरों और खानाबदोशों के तंबुओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ‘एक खानाबदोश परिवार के चार सदस्य, जिनमें एक महिला और एक पुरुष, साथ ही दो बच्चे (एक लड़की और एक लड़का) मारे गए और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए.’

पाकिस्‍तान ने पेश की सफाई 

जबकि पाकिस्तान का कहना है कि वह नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है और दोनों पक्षों के हताहतों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना मुश्किल है. इस्लामाबाद में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तान ने ‘पूरी सावधानी के साथ लक्षित अभियान चलाए, जिसमें कड़ी निगरानी और यह सुनिश्चित करने का सिद्धांत अपनाया गया कि किसी भी नागरिक को नुकसान न पहुंचे.’ मंगलवार को, फितरत ने बताया कि सीमावर्ती प्रांत पक्तिया में पाकिस्तानी गोलेबारी में तीन नागरिक मारे गए. चिकित्सा सूत्रों ने भी एएफपी को यही संख्या बताई.

इसे भी पढें:-जंग के बीच ईरान में फंसे 9 हजार भारतीय, विदेश मंत्रालय बोला-सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This