African country: हैती के पोंट सोनडे शहर में एक गिरोह ने किया हमला, घरों में लगाई आग; 20 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

African country: अफ्रीकी देश हैती के पोंट सोनडे शहर में गुरुवार को एक गिरोह के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में बच्‍चों समेत 20 से अधिक लोग मारे गए, जबकि 50 से ज्‍यादा लोग घायल हुए है. इस मानवाधिकार की ओर से दी गई है.

इस घटना को लेकर वार्ता, सुलह एवं जागरुकता आयोग की प्रवक्ता बेर्टाइड हारेस ने बताया कि ग्रान ग्रिफ गिरोह के लोगों ने पोंट-सोनडे शहर में हमला किया. इस दौरान उन्‍होंने कई घरों में आग लगा दी, जिससे 20 लोगों की जान चली गई साथ ही 50 से अधिक लोग घायल हो गए. इतना ही नहीं, हमले के दौरान बहुत से लोग तो इलाके को ही छोड़कर भाग गए.

हमले का वीडियों जारी

वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस हमले को लेकर वीडियों जारी किया गया है, जिसमें लोगों का एक समूह झाड़ियों के बीच से भागता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें एक महिला की सांस फूल रही थी और वह कह रही है, ‘‘ कहां जाए.’’ वहीं, एक अन्‍य वीडियों में गिरोह के लोगों के आने की बात सुनकर ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं.

लोगों ने की पुलिस की आलोचना

हालांकि हारेस और अन्य लोगों ने निकट के तटीय शहर सेंट-मार्क की पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्‍होंने पोंट-सोनडे में हमले के दौरान लोगों की मदद करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएं. बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गिरोह में लगभग 100 सदस्य हैं और उन पर हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों का आरोप हैं.

इसे भी पढें:-India-Maldive: अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, पीएम मोदी से करेंगे मुलाका

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This