विवादों के बीच नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, खराब व्यवस्था को लेकर एथलीटों में दिखी नाराजगी

Aichi Nagoya Asian Games: आइची एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. 20वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ, जिससे अव्यवस्थित तैयारियों के बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई. एशियन गेम्स के लिए ध्वजवाहन हुआ. सबसे पहले अफगानिस्तान का दल आया. इसके बाद बहरीन के एथलीट आए. तीसरे नंबर बांग्लादेश दल आया है.

मनु भाकर और पवन सहरावत तिरंगा लिए मंच पर आए

दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे. इस दौरान निशानेबाज मनु भाकर और पवन सहरावत हाथ में तिरंगा लिए 500 से ज्यादा भारतीय एथलीटों की अगुवाई करते हुए एशियन गेम्स के मंच पर आए. सभी भारतीय एथलीटों के हाथ में भी तिरंगा था.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबला तय

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया है. टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इस सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ मैच में दमदार जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है. एशियन गेम्स में पहली बार MMA को शामिल किया गया है. भारत की तरफ से वरुण सान्याल इस इवेंट में पदक के दावेदार है, लेकिन जब वह जापान पहुंचे तो उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो सिस्टम में नाम गायब

सबसे पहले जब वह रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो सिस्टम में उनका नाम गायब था. काफी कोशिशों के बाद उनका रजिस्ट्रेशन हुआ. इसके बाद जब होटल में कमरा दिया गया तो उसी कमरे को दो और भारतीय एथलीटों ने अपना बताया. तमाम परेशानियों के बाद करीब 10 घंटे बाद उन्हें सोने के लिए जगह मिल पाई. भारतीय शूटर राही सरनोबत को जापान पहुंचने पर होटल में कमरा नहीं दिया. राही के लिए पहले से तय किए गए रूम को डोप कंट्रोल में बदल दिया गया. काफी देर तक बहस करने के बावजूद राही को कमरा नहीं दिया गया. ऐसे में मजबूरी में राही को खुद से अलग होटल में कमरा बुक कर रात बितानी पड़ी.

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- पहले ईमानदारी से नहीं थी एक भी भर्ती

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This

Exit mobile version