सऊदी अरब ने हूतियों को बनाया निशाना, राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में किए 156 हवाई और मिसाइल हमले

New Delhi: सऊदी अरब की सेना ने हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में 156 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं. वहीं, सऊदी अरब की सीमा के पास उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है. हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सारेया ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि सऊदी हमलों में सना के अलावा ताइज, सादा, अल-जौफ, मारिब और अमरान प्रांतों के इलाकों को निशाना बनाया गया.

आम नागरिकों से जुड़ी जगहों को भी निशाना बनाया

उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में आम नागरिकों से जुड़ी जगहों को भी निशाना बनाया गया, हालांकि उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी. सारेया के मुताबिक, ताजा हमलों के बाद मौजूदा तनाव बढ़ने के बाद से सऊदी अरब की ओर से किए गए हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 1,798 हो गई है. सऊदी अरब की ओर से इन दावों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. सारेया ने कहा कि हूती लड़ाकों ने पूर्वी अल-जौफ में अपने ठिकानों की ओर बढ़ने की यमन के सरकारी बलों की कोशिश को नाकाम कर दिया.

कई सरकारी सैनिकों के मारे जाने का दावा

उन्होंने दावा किया कि हूती लड़ाकों ने अल-जौफ में सरकारी सैनिकों के ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. इन हमलों में कई सरकारी सैनिकों के मारे जाने या घायल होने और कई सैन्य वाहनों के नष्ट होने का दावा किया गया है. बुधवार को ही यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म को नष्ट कर दिया है. गठबंधन के मुताबिक, इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमले में किया गया था.

सऊदी अरब पर जल्द ही हमला करने की तैयारी

गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर बताया कि सना में इस प्लेटफॉर्म को उस समय नष्ट किया गया, जब सऊदी अरब पर जल्द ही एक और हमला करने की तैयारी की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें. राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, CM फडणवीस का ऐलान

Latest News

नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच IMD का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी यूपी के कई...

More Articles Like This

Exit mobile version