America: अमेरिका में एक बार फिर दो विमानों के बीच हुई टक्कर; 2 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America plane crash: अमेरिका से एक बार फिर विमान हादसे की खबर है. यह हादसा दक्षिणी एरिजोना में हुआ है, जहां दो छोटे विमानों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा टक्सन के बाहरी इलाके में एक छोटे हवाई अड्डे पर हुआ, फिलहाल राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है.

वहीं, मराना पुलिस विभाग ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दो व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि की है. वहीं, इससे पहले दक्षिणी एरिजोना विमान हादसे से पहले, साल 2025 में अमेरिका में चार बड़े विमान हादसे हुए हैं. जिसमें पिछले सप्ताह एरिजोना का विमान हादसा, अलास्का का कंप्यूटर विमान हादसा, वाशिंगटन डीसी का विमान हादसा और फिलाडेल्फिया का विमान हादसा शामिल है.

अमेरिकी सरकार का सख्त एक्शन

बता दें कि हाल में हुई विमान दुर्घटनाओं के बाद अमेरिका में संघीय विमानन प्रशासन के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक दुर्घटना के कुछ समय बसद यह कदम उठाया है. बता दें कि इस विमान हादसे में प्‍लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें:-Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के हाथों में दिल्ली की कमान, आज लेंगी सीएम पद की शपथ

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version