अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 38 लोगों की मौत, आगे भी हालात चुनौतीपूर्ण बने रहने की चेतावनी

Washington: अमेरिका में भीषण सर्दी और बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचाई है. 14 राज्यों में कुल मिलाकर अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि 23 जनवरी से शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म शुरू हुआ है. उधर, बताया जा रहा है कि अमेरिका इस समय भीषण सर्दी की आपदा से जूझ रहा है. प्रशासन का फोकस खासतौर पर बेघर और कमजोर लोगों को सुरक्षित रखने, बिजली बहाल करने और आपात सेवाओं को मजबूत करने पर है.

हालात बने रह सकते हैं चुनौतीपूर्ण

ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है इसलिए आने वाले दिनों में भी हालात चुनौतीपूर्ण बने रह सकते हैं. स्थानीय अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भारी बर्फबारी, बर्फ जमने (आइसिंग) और शून्य से नीचे तापमान ने जनजीवन ठप कर दिया. 23 जनवरी को विकसित हुआ यह तूफान सप्ताहांत में बड़े इलाके में फैल गया.

न्यूयॉर्क सिटी में 10 लोगों की मौत

सड़कों पर जमी बर्फ से ट्रैफिक ठप हो गया, हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं और बिजली आपूर्ति बाधित हुई. 26 जनवरी तक बर्फबारी कम हुई लेकिन इसके बाद कड़ाके की ठंड रह गई, जिसके लंबे समय तक बने रहने की आशंका है. 27 जनवरी तक 5.5 लाख से ज्यादा घरों और कारोबारों में बिजली नहीं थी. न्यूयॉर्क सिटी में 10 लोगों की मौत हुई.

स्पष्ट नहीं कि वे बेघर थे या नहीं?

मेयर जोहरान ममदानी के मुताबिक 27 जनवरी को तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो पिछले 8 साल में सबसे ठंडा दिन था. सभी मृतक बाहर पाए गए लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे बेघर थे या नहीं? मौत के कारणों पर अभी जांच जारी है. टेनेसी के नैशविल में हालात और बिगड़ने की आशंका है, जहां 28 जनवरी की सुबह तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

ऐतिहासिक आइस स्टॉर्म

यहां 1.35 लाख से ज्यादा घर और कारोबार बिना बिजली हैं. मेयर फ्रेडी ओष्कॉनेल ने इसे एक ऐतिहासिक आइस स्टॉर्म बताया. शहर के सभी तीन शेल्टर और दो अतिरिक्त शेल्टर पूरी तरह भर चुके हैं. पुलिस, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें ओवरटाइम काम कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें. विमान हादसाः अजित पवार के निधन पर PM मोदी का पहला बयान, जानें उन्होंने क्या कहा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version