भयानक हमलों के बीच रूस यूक्रेन में बड़ा समझौता, सैकड़ों युद्ध बंदियों की हुई अदला-बदली

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से चल रहे जंग के बीच दोनों देशों के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. शनिवार को दोनों देशों ने सैकड़ों युद्ध बंदियों की अदला-बदली की है. यह अदला-बदली ऐसे समय पर हुई है जब कुछ ही घंटे पहले रूस ने यूक्रेनी राजधानी कीव पर बड़े स्‍तर पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया था. रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दोनों देशों के बीच प्रत्येक पक्ष से 307-307 सैनिकों की अदला-बदली की गई.

मंत्रालय ने कहा कि यह प्रक्रिया उन मानवीय प्रयासों का हिस्सा है जो युद्धविराम समझौते की अनुपस्थिति में भी दोनों देशों के बीच सहयोग को दिखाती है. इससे एक दिन पहले, रूस और यूक्रेन ने एक अलग अदला-बदली में कुल 390 लोगों को रिहा किया था, जिनमें कई सैनिक भी शामिल थे.

कीव पर हमले के तुरंत बाद की गई अदला-बदली

यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूस द्वारा कीव पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम 15 लोग घायल हो गए. हमले के कुछ ही घंटों बाद युद्ध बंदियों की अदला-बदली का ऐलान किया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि जमीनी संघर्ष के बावजूद दोनों देश कुछ मानवीय मामलों में सहयोग जारी रखे हुए हैं. हालांकि, यूक्रेन ने इस अदला-बदली की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की.

ये भी पढ़ें :- अफगानिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में फैली दहशत

 

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version