पेंटागन से बाहर होगा क्लॉड एआई मॉडल, कोर्ट ने खारिज की कंपनी की चुनौती

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anthropic Pentagon dispute:अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक और पेंटागन के बीच विवाद में नया मोड़ देखने को मिला है. दरअसल, शुक्रवार को एक फेडरल कोर्ट ने सरकार द्वारा एंथ्रोपिक को सप्लाई चेन रिस्क करार दिए जाने के खिलाफ एआई कंपनी की चुनौती को खारिज कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले से पेंटागन को यह अधिकार मिल गया है कि वह अपने सिस्टम से एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड’ मॉडल को हटाना जारी रख सके और रक्षा विभाग के कामों में इसके उत्पादों के इस्तेमाल पर रोक लगा सके.

एंथ्रोपिक पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप

बता दें कि कोर्ट ने 2-1 से पेंटागन के पक्ष में फैसला सुनाया. दोनों पक्षों के बीच इस साल फरवरी में विवाद बढ़ा था, जब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एंथ्रोपिक पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और कंपनी को सप्लाई चेन रिस्क घोषित कर दिया.

इत दौरान एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने ऐसा मानने से इनकार किया कि कंपनी के उत्पाद बड़े पैमाने पर निगरानी या ऑटोनॉमस सैन्य ड्रोन्स के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

कोर्ट का फैसला

वहीं, फेडरल कोर्ट के जज ग्रेगरी जी काटसास ने फैसले में कहा कि विभाग की ये आशंका जायज है कि एंथ्रोपिक क्लॉड के डिजाइन में छेड़छाड़ कर सकती है. इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This