पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें! भारत को डिलीवर होंगे 3 अपाचे हेलिकॉप्टर, सामने आयी तारीख

Must Read

Apache Helicopter : सेना की हवाई ताकत में इजाफा होने जा रहा है. अमेरिका जल्दी ही भारत को तीन AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर डिलीवर करेगा. बता दें कि यह अपाचे बेड़े का आखिरी बैच होगा. इसके साथ ही जोधपुर में 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन की 6 यूनिट का बेड़ा पूरा हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इन हेलिकॉप्टर की तैनाती फरवरी 2020 में शुरू हुई थी और इसका मकसद पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाना है. इन्हें सोवियत यूनियन के एंटोनोव कार्गो विमान से लाया गया था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपाचे हेलिकॉप्टर इसी महीने भारत को डिलीवर होंगे और साथ ही उन्हें सेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा. बता दें कि यह अपनी मारक क्षमताओं की वजह से फ्लाइंग टैंक के नाम से पहचाने जाने वाले अपाचे हेलिकॉप्टर दुनियाभर में अपनी एडवांस्ड मल्टी रोल कॉम्बेट क्षमता की वजह से सबसे खास माना जाता है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात भारत के साथ और भी कई देश इसका इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में दावा करते हुए कहा गया है कि अपाचे हेलिकॉप्टर से मारक क्षमता में इजाफा तो होता है और हवाई युद्धों में सही तरह से कंट्रोल हासिल करता है.

हेलिकॉप्टर में 26 एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल

बता दें कि इस हेलिकॉप्टर में 26 एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल हैं. साथ ही बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी, जॉइंट टैक्टिकल इन्फॉर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, अधिक शक्तिशाली T700-GE-701D इंजन और रियल टाइम में मानवरहित हवाई वाहनों को नियंत्रित करने की क्षमता शामिल है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब तक अमेरिकी सेना में शामिल हेलिकॉप्टर बेड़े ने 4.5 मिलियन से अधिक घंटों की उड़ान भरी है.

हवाई रक्षा और डीप स्ट्राइक मिशन

भारतीय वायुसेना अभी 22 अपाचे का संचालन करती है. इसके साथ ही हवाई रक्षा और डीप स्ट्राइक मिशन को पूरा किया जाता है. जानकारी के मुताबिक, इस बेड़े का उपयोग भारतीय सेना हवाई सहायता, टैंक बस्टिंग और बख्तरबंद लड़ाई के दौरान करेगी. ऐसे में एक बार फिर उस बहस को हवा मिल गई है, जिसमें अटैक हेलिकॉप्टर के कंट्रोल को लेकर वायुसेना और सेना की भूमिका तय की जाती है.

अगले पांच सालों में होगी इनकी डिलीवरी

ऐसे में अपाचे के साथ रक्षामंत्रालय ने मार्च में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 156 प्रचंड हेलिकॉप्टर के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. बता दें कि अगले पांच सालों में इनकी डिलीवरी की जाएगी. साथ ही इसमें स्टील्थ क्षमताएं, कवच और एडवांस्ड नाइट अटैक सिस्टम भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें :- ‘बांग्लादेश के चुनावी प्रक्रिया में दखल दे रहा भारत!’, पाक का यह भारत-विरोधी झूठा एजेंडा फिर बेनकाब

Latest News

Aaj Ka Suvichar 24 August 2026: आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार, बदल देंगे सोचने का नजरिया

24 अगस्त 2026 के 10 प्रेरणादायक सुविचार पढ़ें. ये अनमोल विचार आपको मुश्किल परिस्थितियों में सकारात्मक रहने, खुद पर भरोसा रखने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे.

More Articles Like This