टीम इंडिया के हेड बनने पर आशीष नेहरा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘पत्नी से मंजूरी नहीं ली तो वह तलाक दे देगी’

Must Read

New Delhi: भारतीय टीम के हेड कोच बनने पर पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उनकी क्या मजबूरी है जो वह इस रेस में शामिल नहीं होना चाहते हैं. बंगाल क्रिकेट संघ के अवॉर्ड सेरेमनी में आशीष नेहरा ने बताया कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए गर्व की बात होगी, लेकिन फिलहाल उनकी ऐसी इच्छा नहीं है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूद हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है.

वीवीएस लक्ष्मण के नाम की भी चर्चा 

हालांकि, उससे पहले ही गंभीर की कोचिंग पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. टीम इंडिया में गंभीर की जगह लेने के लिए दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के नाम की कई बार चर्चा भी हुई है. लक्ष्मण इस समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ हैं और बीच-बीच में वह भारतीय टीम को कोचिंग भी देते हैं. वीवीएस लक्ष्मण के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने का दावेदार बताया गया है.

टीम तीन बार फाइनल में पहुंची

आशीष नेहरा इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है और एक बार चैंपियन भी बन चुकी है. टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनने को लेकर नेहरा ने कई कारण बताए. उनमें से एक 8 से 9 महीने परिवार से दूर रहना भी शामिल हैं. नेहरा ने कहा कि टीम इंडिया का कोच क्यों नहीं बनना मुझे, इसका जवाब अभी दे पाना मुश्किल हैं, लेकिन मैं सबसे पहले अपने हाई कमिशन जो की मेरी वाइफ है उसकी मंजूरी लूंगा, नहीं तो वह मुझे तलाक दे देगी.

घर से दूर रहना आसान नहीं

ये ट्रैवलिंग को लेकर है. 8 से 9 महीने घर दूर रहना आसान नहीं है. नेहरा ने इस बात पर भी जोर दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको कम से कम 3-4 साल टीम के साथ ट्रैवलिंग करना पड़ेगा. यही आज की डिमांड है.

इसे भी पढ़ें. पटना में हादसाः डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड कार, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This