महिला एशिया कप 2026: फाइनल में भारत की श्रीलंका से आज होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE

New Delhi: महिला एशिया कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज, रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब पर टिकी हैं. भारत के लिए खिताबी मुकाबला काफी अहम है.

श्रीलंकाई टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती

टीम इंडिया 2024 के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली 8 विकेट की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, चमारी अटापट्टू की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम के सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी. दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है. भारत के लिए इस टूर्नामेंट में शैफाली वर्मा का बल्ला सबसे बड़ी ताकत रहा है. उन्होंने अब तक 168 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

शेफाली ने आक्रामक अंदाज में की बल्लेबाजी 

वह टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं. दुबई की धीमी और स्पिन के अनुकूल पिचों पर शेफाली ने जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने भारतीय टीम को लगातार मजबूत शुरुआत दिलाई है. स्मृति मंधाना ने भी 154 रन बनाए हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने एक शानदार शतक लगाया, लेकिन दो पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. इसके उलट शेफाली ने लगातार रन बनाकर टीम के टॉप आर्डर को मजबूती दी है.

टूर्नामेंट में अब तक 11 विकेट झटके

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 11 विकेट झटके हैं और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. दीप्ति ने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर भारत के स्कोर को 150 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. दीप्ति के साथ श्री चरणी और प्रेमा रावत ने भी स्पिन विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है.

लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध

दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय स्पिन गेंदबाजी फाइनल में भी निर्णायक साबित हो सकती है. भारत और श्रीलंका के बीच वूमेन्स एशिया कप 2026 का फाइनल रविवार यानी 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2026 फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें. पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्‍नी का निधन, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

Aaj Ka Rashifal: गणेश चतुर्थी पर बन रहा राजयोग, इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे गजानन

Aaj Ka Rashifal, 14 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version