Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है. महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है. इसी के साथ ही एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है. इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर हैं. नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के स्कोर के साथ टॉप किया था.

गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. इसके अलावा नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में पहली भारतीय मेडलिस्ट हैं. नीरू फाइनल में टॉप फॉर्म में थीं. उनका पहला मिस उनके नौवें शॉट में हुआ, जिससे वह थोड़ी देर के लिए तीसरे नंबर पर आ गईं. लेकिन उन्होंने तीसरी और चौथी सीरीज में परफेक्ट हिट्स के साथ तेजी से वापसी की और 20 शॉट्स में 19 हिट्स के साथ टॉप पर पहुंच गईं.

गोल्ड मेडल पोजीशन बनाए रखी

फिर उन्होंने पाचंवीं सीरीज में एक शॉट मिस करने के बावजूद अपनी गोल्ड मेडल पोजीशन बनाए रखी. फिर उन्होंने परफेक्ट फाइव हिट्स के साथ शानदार गोल्ड मेडल जीता. नीरू ने अपने पहले एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के रास्ते में 30 में से सिर्फ दो शॉट मिस किए. चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यह भारत का दूसरा गोल्ड

कॉन्टिनेंटल शोपीस के इस एडिशन में शूटिंग में यह भारत का दूसरा गोल्ड है. कुल मिलाकर यह आइची-नागोया में भारत का पांचवां गोल्ड है. इससे पहले नीरू ने आज आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ ट्रैप टीम शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था. भारतीय टीम ने तीन दिन चले 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के बाद कुल 328 का स्कोर बनाया और सिल्वर के लिए कुवैत की चुनौती को पीछे छोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें. म्यांमार के रखाइन में हवाई हमला, बाजार में मची तबाही, अब तक 49 लोगों की मौत, 58 घायल

Latest News

वियतनाम में 2 भारतीय योग शिक्षकों की मौत, शवों को वापस लाने के लिए परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Hanoi: झारखंड से वियतनाम योग सिखाने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. रांची के राजा...

More Articles Like This

Exit mobile version