Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन, संसद में पेश होगा कानून

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Social Media: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की कवायद जारी है. बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने ऐलान किया है कि देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध होगा. सरकार के इस कदम को दुनिया में सबसे कठोर नीति के रूप में देखा जा रहा है.

दरअसल, एक प्रेस कॉन्‍फेंस के दौरान पीएम अल्बानीज़ ने कहा कि अब समय आ गया है कि बच्‍चों को सोशल मीडिया के इस्‍तेमाल से रोका जाए. हमारे बच्चों को ये नुकसान पहुंचा रहा है. ऐसे में जल्‍द ही सरकार इसके लिए ऑस्‍ट्रेलियाई संसद में कानून को पेश करेगी. संसद में इस कानून के पास होने के 12 महीने बाद यह प्रभावी हो जाएगा. जिसके बाद चाहे माता पिता की अनुमति हो या ना हो, लेकिन 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किया जाएगा.

इन प्लेटफॉर्मस को सौंपी जाएगी ये जिम्‍मेदारियां

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), बाइटडांस (टिकटॉक) और एलन मस्क का X (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे बच्चों के लिए अपनी सेवाओं पर प्रतिबंध लागू करें. वहीं, यूट्यूब भी इस कानून के दायरे में आ सकता है.

कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस नीति का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित खतरों से बचाना ही नहीं बल्कि इसे समाज में बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम माना जा रहा है.

इन देशों में लागू है ये कानून

ऑस्ट्रेलिया से पहले भी कई देशों ने इस कानून को लागू करने की बात कहीं है. बता दें कि फ्रांस में पिछले साल ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन वहां माता-पिता की अनुमति से इसे टाला जा सकता था. जबकि, अमेरिका में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के डेटा एक्सेस के लिए माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता होती है.

इसे भी पढें:-China-Pakistan: दो चीनी नागरिकों पर भड़का पाकिस्तानी सुरक्षा गार्ड, मारी गोली

 

Latest News

दिल्ली में PM मोदी के दशहरा कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, 2,500 जवान तैनात, SWAT कमांडो भी संभालेंगे मोर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 20 अक्टूबर की शाम को पूर्वी दिल्ली के IP एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड...

More Articles Like This