चुनावी कार्यक्रम में स्टेज से नीचे गिरे ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज़, सामने आया वीडियों

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australian PM Anthony Albanese Falls Off Stage: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ गुरुवार को मई में होने वाले चुनाव के लिए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन इस दौरान वो जैसे ही मंच पर चढ़े और फोटों खिचवां रहे थे तभी वो अचानक मंच से गिर गए. जिसका एक वीडियों भी सामने आया है.

वीडियों में दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री अपने भाषण के बाद फ़ोटो खिंचवा रहे थे. तभी वो दूसरी तरफ जा रहे थे कि पीछे हटते ही गिर पड़े, जिससे दर्शक दंग रह गए. हालांकि उन्‍हें कोई चोट नहीं लगी है.

‘मैं एक कदम पीछे हट गया’

स्‍टेज से गिरने के बाद कुछ ही पल में, उन्होंने खुद को संभाल लिया, इस दौरान वो मुस्कुराए और भीड़ को दोनों हाथों से इशारा किया कि वह ठीक हैं. वहीं, बाद में जब ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC) के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस घटना को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे हल्के में लेते हुए कहा कि मैं एक कदम पीछे हट गया. मैं मंच से नहीं गिरा… बस एक पैर नीचे चला गया, लेकिन मैं अच्छा था. इस जवाब ने साबित किया कि वह इस घटना को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते थे.

इसे भी पढें:-यह सही नहीं हम जल्द करेंगे शिकायत, ट्रंप के 32% टैरिफ लगाने पर बौखलाया ताइवान

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version