वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान, बाबर आजम फिर बने टेस्ट के कप्तान, शान की छुट्टी

Islamabad: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पीसीबी ने एक बार फिर बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बनाया है. वहीं शान मसूद की कप्तानी से छुट्टी हो गई है. बता दें कि बाबर ने 3 साल पहले वनडे विश्व कप 2023 के बाद पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ी थी. उसके बाद से टेस्ट में शान मसूद पाकिस्तान को लीड कर रहे थे, लेकिन टीम की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद अब एक बार फिर से सिलेक्टर्स ने बाबर पर दांव लगाया है.

इसी महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है

बता दें कि पाकिस्तान को इसी महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जुलाई से हो रही है. इसके बाद टीम को इंग्लैंड रवाना होना है. वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा की गई है. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से शुरू होना है.

टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ी को मौका मिला है. इन नए चेहरों में बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, दाएं हाथ के बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी शामिल हैं, जो अपनी पहली टेस्ट कैप हासिल करने की दौड़ में हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच 19 जुलाई से शुरू होगा.

दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त के बीच

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त के बीच खेला जाएगा. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टीम अपना पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को खेलने मैदान पर उतरेगी. सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 से 31 अगस्त और आखिरी मुकाबला 9 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह.

इंग्लैंड के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील (फिटनेस के आधार पर), शान मसूद, उबैद शाह.

इसे भी पढ़ें. एक हफ्ते तक नहीं होगी कोई बातचीत, न ही चलेगी गोली..अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Latest News

उत्तर कोरिया हर साल बनाएगा दो विध्वंसक युद्धपोत, परमाणु-सक्षम नौसेना बनाने की तैयारी में जुटे किम जोंग

North Korea: उत्तर कोरिया ने नए 5,000 टन वजनी विध्वंसक पोत 'कांग कोन' पर लगी परमाणु हथियार ले जाने...

More Articles Like This

Exit mobile version