भारत से सीमा विवाद पर बोले नेपाल के PM बालेन शाह-दोनों देशों ने किया एक-दूसरे की जमीन पर कब्जा

Kathmandu: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत के साथ सीमा विवाद पर बयान दिया है. PM शाह ने नेपाल-भारत के विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करने की बात कही है. संसद को संबोधित करते हुए पीएम बालेन साह ने कहा किभारत के साथ सीमा विवाद को बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से सुलझाया जाएगा. भारत के साथ नेपाल के सीमा विवादों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि सरकार लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी से संबंधित मुद्दों को राजनयिक वार्ता के माध्यम से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत को एक राजनयिक नोट भेजा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल ने पहले ही भारत को एक राजनयिक नोट भेजा था और उसका जवाब प्राप्त कर लिया है. प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि नेपाल और भारत दोनों ने कुछ क्षेत्रों में एक-दूसरे की भूमि पर अतिक्रमण किया है और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री शाह ने सदन को बताया कि आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे पता चला कि न केवल भारत ने नेपाल की भूमि पर अतिक्रमण किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई स्थानों पर भारत की भूमि पर अतिक्रमण किया है.

भारत और चीन के बीच जुड़ा एक मुद्दा

उन्होंने आगे कहा कि हमने कुछ जगहों पर अतिक्रमण किया है और उन्होंने भी. हम इन मुद्दों को दोस्तों की तरह एक साथ बैठकर सुलझाना चाहते हैं. भारत से सीमा विवाद पर बोलते हुए बालेन शाह ने कहा कि लिपुलेख और लिम्पियाधुरा के रास्ते भारत और चीन के बीच व्यापार से जुड़ा एक मुद्दा है. नेपाल ने भारत को आधिकारिक कूटनीतिक नोट भेजा है और उसका जवाब भी आया है. हम चाहते हैं कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के विवाद को कूटनीतिक बातचीत के जरिए सुलझाया जाए.

भारत की ओर से जवाब

PM बालेन शाह ने आगे कहा कि भारत की ओर से जवाब में कहा गया है कि दोनों सरकारें इतिहासकारों, सर्वेक्षकों और उस इलाके से भली-भांति परिचित विशेषज्ञों की टीमें बनाएंगी और बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश करेंगी. हमने सीमा विवाद पर चीन और ब्रिटेन के साथ भी कूटनीतिक बातचीत की है.

इसे भी पढ़ें. आज शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This

Exit mobile version