पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान होंगे बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री, BNP ने 212 सीटों पर दर्ज की जीत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बंपर जीत दर्ज की है. बांग्‍लादेशी अखबार के अब तक के अनऑफिशियल नतीजों के मुताबिक, BNP ने 212 सीटें, जमात ने 41 और अन्य ने 5 सीटें जीती हैं.

BNP ने चुनाव से पहले ही ऐलान किया था कि यदि वह चुनाव जीतती है, तो उसके चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. अब उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

तारिक रहमान के रास्‍ते में रोड़ा बन सकता है विपक्ष

बता दें कि इस संसदीय चुनाव में BNP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी के प्रवक्‍ता महदी अमीन ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को चुनाव में जीत की पूरी उम्मीद है. BNP चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी. वहीं, जमात-ए-इस्लामी चीफ शफीकुर रहमान ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव नहीं जीतती है तो भी वह विपक्ष की रुकावट डालने वाली पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होगी. रहमान ने कहा कि हम पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेंगे.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान ने दोनों सीटों ढाका-17 और बोगरा-6 पर जीत दर्ज कर ली है. तारिक रहमान ने ना केवल अपनी पारिवारिक विरासत वाली सीट बोगरा-6 पर कब्जा बरकरार रखा, बल्कि राजधानी की हाई-प्रोफाइल सीट ढाका-17 पर भी जीत का परचम लहरा दिया है.

212 सीटों पर दर्ज की जीत

गौरतलब है कि बांग्लादेश की संसद में 350 सदस्य होते हैं. 300 सीधे चुने जाते हैं, जबकि 50 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. यह फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम से होता है. यहां संसद का कार्यकाल 5 साल का होता है. ऐसे में बांग्लादेश में 300 में से 212 सीटों पर अब तक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. इसके साथ ही तारिक का बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है.

इसे भी पढें:- ‘पेरू पर मंडरा रहा खतरा!’ अमेरिकी चेतावनी को चीन ने किया खारिज, बोला-US फैला रहा अफवाह

Latest News

बांग्लादेश चुनाव: भारत से सटे बॉर्डर इलाकों में जीती कट्टरपंथी ‘जमात’, देश की सुरक्षा एजेंसियों ने किया एलर्ट!

New Delhi: बांग्लादेश के चुनाव ने भारत के एक और टेंशन को बढा दिया है, जो देश के लिए...

More Articles Like This