‘भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न, हिंदुओं पर हिंसा का दुष्प्रचार’, CM शुभेंदु के कमान संभालते ही बौखलाया बांग्लादेशी नेता

Must Read

New Delhi: पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने व शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पडोसी देश बांग्लादेश बौखलाया हुआ है. भारत विरोधी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. अब नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक और मोहम्मद यूनुस के करीबी माने जाने वाले नाहिद इस्लाम ने भारत-बांग्लादेश सीमा को लेकर विवादित बयान दिया है.

45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का ऐलान

नाहिद इस्लाम का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीली तारबंदी तेज करने और सीमा सुरक्षा बल को 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. सीमा से जुड़े जिलों में प्रशासन और BSF ने जमीनी सर्वे और तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाती रही है.

खुद सीमाओं की रक्षा की उठाएंगे जिम्मेदारी 

ढाका में आयोजित शापला नरसंहार: दंडहीनता का एक दशक कार्यक्रम में बोलते हुए नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर सरकार सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहती है तो लोग खुद सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगे. उन्होंने सीमा पर हो रही कथित हत्याओं और नई कंटीली तारबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर एक देश लगातार बाड़ लगाता रहे और दूसरे देश के नागरिकों की हत्या होती रहे तो दोनों देशों के बीच सच्ची दोस्ती संभव नहीं हो सकती.

बांग्लादेश के साथ बनाएंगे सच्चे रिश्ते

नाहिद ने कहा कि कंटीली तारों के पीछे रहकर वास्तविक संबंध नहीं बनाए जा सकते. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन पड़ोसी देश के लोग इन बाड़ों को हटाकर बांग्लादेश के साथ सच्चे रिश्ते बनाएंगे. उन्होंने भारत में मुसलमानों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया, हालांकि अपने दावों के समर्थन में कोई प्रमाण पेश नहीं किया. नाहिद इस्लाम ने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर प्रचार किया जा सकता है ताकि दूसरे स्थानों पर हिंसा को सही ठहराया जा सके.

इसे भी पढ़ें. थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट किया पास, मिले 144 वोट

Latest News

Mother Dairy Milk Price: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Mother Dairy Milk Price: महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. मदर डेयरी ने...

More Articles Like This