Kamala Harris के समर्थन में बोले बराक ओबामा- ‘अगर आप कमला का चुनाव करते हैं…; डोनाल्ड ट्रंप पर बोला हमला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. यहां रिपब्लिकन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, तो डेमोक्रेट्स की ओर से उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस मैदान में हैं. दोनों नेता एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं. इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस का जमकर समर्थन किया है. इसके साथ ही उन्‍होंने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना भी साधा है. कमला हैरिस का समर्थन में उन्‍होंने कहा, उपराष्ट्रपति इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं, जितना कि अतीत में राष्ट्रपति पद के लिए कोई भी उम्मीदवार था. उन्‍होंने आगे कहा, नवंबर का चुनाव डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर वाला होगा.

क्या बोले पूर्व बराक ओबामा ?

डेमोक्रेट्स की ओर से राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवार कमला हैरिस के लिए अपनी पहली प्रचार रैली को संबोधित करने के लिए पेंसिल्वेनिया में आए कराब ओबामा ने कहा, ‘कमला इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं, जितना कि अतीत में राष्ट्रपति पद के लिए कोई भी उम्मीदवार रहा है. कमला ऐसी ही हैं. व्हाइट हाउस में टिम वाल्ज के रूप में उनके पास एक बेहतरीन साथी होगा.’

कमला देंगी आपकी परेशानियों पर ध्यान

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने आगे कहा, ‘अगर आप कमला और टिम का चुनाव करते हैं, तो वे अपनी परेशानियों पर ध्यान नहीं देंगे बल्कि आप लोगों की समस्याओं पर बात करेंगे. वे समझते हैं कि पेंसिल्वेनिया और पूरे देश में बहुत से लोग बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भले ही वेतन लगातार बढ़ रहा और महंगाई आखिरकार धीमी हो रही है. लेकिन, स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास और किराने के सामान तक हर चीज की कीमत अभी भी बहुत ज्यादा है.’

पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ झेल चुके

बराक ओबामा ने चुनावी जंग के मैदान में हजारों समर्थकों से कहा, चुनाव टक्कर के होने वाले हैं. क्योंकि, बहुत सारे अमेरिकी हैं जो अब भी परेशानियां झेल रहे हैं. वे अपने, अपने परिवार के लिए और अपने बच्चों के लिए जीवन बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘आइए इन सबका सामना करें। एक देश के रूप में, हम पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ झेल चुके हैं. हमने एक ऐसी महामारी देखी, जिसने लोगों और कारोबार पर कहर बरपाया. महामारी से कीमतों में उछाल आया और परिवार के बजट पर दबाव पड़ा.’

ओबामा ने ट्रंप पर बोला हमला

बराक ओबामा ने आगे कहा, वह लोगों की हताशा और उनकी इस भावना को समझते हैं कि वे (राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस) इसे बेहतर कर सकते हैं. ओबामा ने आगे कहा, ‘मुझे यह समझ नहीं आता कि कोई भी यह कैसे सोच सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप आपके लिए कुछ अच्छा करेंगे. इस बात का कोई सबूत भी नहीं है कि यह शख्स अपने बिना किसी और के बारे में सोचता है. ट्रंप पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने आगे कहा, ट्रंप आपके बारे में नहीं सोच रहे हैं. वह सत्ता को साधन से अधिक कुछ नहीं मानते. वह चाहते हैं कि मध्यम वर्ग एक और भारी कर कटौती की कीमत चुकाए जो उन्हें और उनके दोस्तों को लाभ पहुंचाएगा.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version