भूटान ने गेलेफू में 9 घंटे के अंदर 108 स्तूपों की स्थापना, एक स्तूप प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhutanese King: भूटान ने ‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ में महज 9 घंटे के अंदर 108 बौद्ध स्तूप (जिन्हें ‘जांगचुप चोर्टेन’ भी कहा जाता है) स्थापित किए गए और उनका अभिषेक किया. इस दौरान भारत और भूटान के बीच गहरे संबंधों को दर्शाने के लिए, इनमें से एक स्तूप भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है.

बता दें कि ये अभिषेक समारोह 1 नवंबर की सुबह 2 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और देश के मुख्य मठाधीश (चीफ एबॉट) मौजूद थे. इस दौरान समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भूटान के राजा के साथ मिलकर एक पट्टिका का अनावरण किया, जिसके जरिए 76वें ‘जांगचुप चोर्टेन’ को प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित किया गया.

‘जांगचुप चोर्टेन’ आध्यात्मिक नींव का हिस्सा

‘गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी’ (GMC) भूटान के राजा की उस दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका मकसद प्राचीन भूटानी सिद्धांतों और परंपराओं पर आधारित एक आधुनिक शहरी केंद्र विकसित करना है. ये ‘जांगचुप चोर्टेन’ इस शहर की आध्यात्मिक नींव का हिस्सा हैं.

इस कार्यक्रम में, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने शहर के लिए अपने विजन का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि “केंद्रीय मंत्री के माध्यम से, मैं प्रधानमंत्री, भारत सरकार और भारत के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. आज आपने जो देखा, वह हमारी पहचान की झलक है. एक छोटा सा देश, जिसकी ताकत उसके लोग, उसके मूल्य और उसकी आस्था में है.”

 

Latest News

‘अब पिछली लड़ाई से लंबा खिंच सकता है युद्ध…’, ट्रंप के बयान पर ईरान की खुली चेतावनी

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ कोई भी नया युद्ध पिछली...

More Articles Like This