‘अच्छा प्रदर्शन रहा तो वनडे में भी मिल सकता है मौका’, T20 में भुवनेश्वर की वापसी पर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Must Read

New Delhi: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है. बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया है. भुवनेश्वर ने अपना आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था. इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

सेलेक्टर्स की नजरें भुवनेश्वर के पर रहेंगी

अश्विन का कहना है कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड में अच्छा करते हैं तो उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है. अश्विन का कहना है कि सेलेक्टर्स की नजरें भुवनेश्वर के ऊपर रहेंगी. अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में भी वह भारत के लिए खेल सकते हैं. भुवनेश्वर इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेले थे.

भुवनेश्वर कुमार बेहद काबिल खिलाड़ी

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भुवनेश्वर कुमार बेहद काबिल खिलाड़ी हैं. अगर वह ज्यादा चोटिल नहीं होते और उनके साथ सब ठीक रहता तो जसप्रीत बुमराह की तरह वह भी हर फॉर्मेट में भारत के लिए स्टार गेंदबाज बन सकते थे. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं. उनके पास ठीक-ठाक पेस भी है और धीमी गेंदें भी अच्छी करते हैं. इसके साथ ही वह अच्छे बल्लेबाज और फील्डर भी हैं.

टीम इंडिया को हार के मुंह से बचाया

भुवनेश्वर ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में मुश्किल हालातों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को हार के मुंह से बचाया है. अश्विन ने कहा, ‘वह अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं. मैं आपको बता रहा हूं, अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हर कोई तुरंत कहेगा, उसे वनडे टीम में भी ले लो. चयनकर्ता उन पर कड़ी नजर रखेंगे. अगर वह गेंद स्विंग कराते हैं और अच्छी फिटनेस दिखाते हैं, तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार विश्व कप में भारत के लिए नई गेंद संभाल सकते हैं.’

वनडे में कई मैचों में गेंदबाजी

ये दोनों पहले भी टी20 और वनडे में कई मैचों में साथ में गेंदबाजी कर चुके हैं. अश्विन ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड दौरे पर भी कोई चोटिल होता है तो भुवनेश्वर को तुरंत टीम में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. भूटान के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को बताया ‘भगवान विष्णु का अवतार’, जाने पत्र में और क्या लिखा

Latest News

पितरों की पूजा में भी भगवान नारायण की होती है आराधना: दिव्य मोरारी बाप

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा,पितर का मतलब केवल हमारे जो पूर्वज हैं, वही पितर...

More Articles Like This