उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को बड़ा झटका, जासूसी उपग्रह ले जा रहा रॉकेट ब्ला‍स्ट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को बड़ा झटका लगा है. किम जोंग की अंतरिक्ष में जासूसी उपग्रह तैनात करने की कोशिश नाकाम हो गई है. बता दें कि जापान से पहले ही उत्‍तर कोरिया के इस कदम की कड़ी निंदा की थी. दरअसल उत्तर कोरिया आए दिन मिसाइलों का परीक्षण कर करता रहता है और इन्‍हें सफल भी बताता है.

रॉकेट में हुआ विस्फोट 

नार्थ कोरिया हमेशा दुनिया को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करता रहता है. लेकिन अब किम जोंग उन की पूरी दुनिया में किरकिरी हो गई है. दरअसल उत्‍तर कोरिया ने जिस रॉकेट प्रक्षेपण से काफी उम्मीदें लगाए बैठा था वो अब फुस्स हो गया है. उत्तर कोरिया के दूसरे जासूसी उपग्रह को अंतरिक्ष में तैनात करने के लिए छोड़े गए रॉकेट में उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विस्फोट हो गया. यह विस्‍फोट कोरियाई नेता किम जोंग के लिए बड़ झटका माना जा रहा है. खासतौर से किम जोंग अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर नजर रखने के लिए सैटेलाइट को तैनात करने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए.

खास था प्रक्षेपण का समय 

यह प्रक्षेपण ऐसे समय में असफल हुआ है जब दक्षिण कोरिया, चीन और जापान के नेताओं ने चार साल से अधिक समय बाद पहली त्रिपक्षीय बैठक के तहत सियोल में मुलाकात की है. उत्तर कोरिया के तरफ से ऐसी उकसावे वाली कार्रवाई को असामान्य माना जा रहा है वो भी तब जब उसका प्रमुख सहयोगी चीन क्षेत्र में उच्च स्तरीय कूटनीतिक बातचीत कर रहा है.

पड़ोसी देशों ने की थी आलोचन 

इस रॉकेट प्रक्षेपण की पड़ोसी देशों ने आलोचना की थी, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर इस तरह का प्रक्षेपण करने पर प्रतिबंध लगा रखा है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसने मुख्य उत्तर-पश्चिमी अंतरिक्ष केंद्र से एक नए रॉकेट पर एक जासूसी सैटेलाइट छोड़ा. लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद रॉकेट में संदिग्ध रूप से इंजन समस्या की वजहस से ब्‍लास्‍ट हो गया.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका में आए तूफान से अब तक 22 लोगों की मौत, बिजली- पानी की आपूर्ति पूरी तरीके से ठप

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version