तुर्किये के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोले- ‘इस्राइली आतंकवाद को रोकने के लिए इस्लामी देशों को होना होगा एकजुट’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Turkey: इस्राइली आतंकवाद को रोकने के लिए इस्लामी देशों को एकजुट होना होगा. इस्राइल की विस्तारवादी नीति बढ़ती जा रही है. उक्‍त बातें तुर्किये के राष्ट्रपति रैचप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने शनिवार को अपने एक बयान में कही. इस्राइली विदेश मंत्री ने रैचप तैयप एर्दोगन के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. बता दें कि तुर्किये के राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में एक तुर्किये-अमेरिकी मूल की महिला की वेस्ट बैंक इलाके में कथित तौर पर इस्राइली सैनिकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते सुधारने में जुटा तुर्किये

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस्तांबुल में इस्लामिक स्कूल एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा, ‘इस्राइल के अहंकार और इस्राइली आतंकवाद को रोकने का एक ही तरीका है और वो है इस्लामी देशों का गठबंधन. उन्‍होंने कहा कि हाल के समय में उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे मिस्त्र और सीरिया के साथ तुर्किये के संबंध बेहतर हो सकें.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This