कैलिफोर्निया में 40,000 लोगों को इलाका खाली करने का आदेश, जहरीले रिसाव से गंभीर स्थिति

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California: दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगभग 40,000 निवासियों को निकासी का आदेश दिया गया है, क्योंकि एक एयरोस्पेस निर्माण संयंत्र में अत्यधिक वाष्पशील औद्योगिक रसायन से भरे टैंक में रिसाव होने से बड़े विस्फोट या जहरीले रिसाव की आशंका है.

दरअसल, शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) अधिकारियों ने बताया कि यह रिसाव गुरुवार दोपहर ऑरेंज काउंटी के गार्डन ग्रोव शहर स्थित एक संयंत्र में शुरू हुआ, जहां मिथाइल मेथाक्रिलेट से भरे एक अत्यधिक गर्म भंडारण टैंक से खतरनाक गैसें निकलने लगीं.

कूलिंग सिस्टम फेल होने से स्थिति हुई गंभीर 

बता दें कि मिथाइल मेथाक्रिलेट एक ज्वलनशील रसायन है, जिसका उपयोग ऐक्रेलिक प्लास्टिक बनाने में किया जाता है. अधिकारियों का कहना है कि जीकेएन एयरोस्पेस द्वारा संचालित इस संयंत्र में कुल तीन भंडारण टैंक हैं, जिनमें से एक का कूलिंग सिस्टम फेल हो गया, यही वजह है कि स्थिति गंभीर हो गई.

किसी सक्रिय जहरीले धुएं की नहीं हुई पुष्टि

ऐसे में ऑरेंज काउंटी फायर अथारिटी ने सोशल मीडिया प्लेॉफॉर्म एक्स पर एयरोस्पेस में मौजूद 34,000 गैलन मिथाइल मेथाक्रिलेट वाले अस्थिर टैंक के बारे में एक महत्वपूर्ण वीडियो अपडेट साझा किया. अधिकारियों ने दो संभावित खतरों का जिक्र किया: पहला 6,000 से 7,000 गैलन ज्वलनशील और विषैले रसायन का आसपास के क्षेत्र में फैल जाना; दूसरा अत्यधिक गर्मी के कारण विस्फोट होना, जिससे पास के अन्य टैंक भी प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, ब्रीफिंग के समय किसी सक्रिय जहरीले धुएं की पुष्टि नहीं हुई थी.

हालात बिगड़ने पर बढ़ाना पड़ा अधिकारियों का दायरा 

शुरुआत में आपातकालीन दलों को लगा था कि रातभर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है लेकिन शुक्रवार को हालात और बिगड़ने पर अधिकारियों को निकासी आदेशों का दायरा बढ़ाना पड़ा, जिसके वजह से चलते कई शहरों में स्कूल बंद करने पड़े और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय करनी पड़ीं.

बता दें कि गार्डन ग्रोव और आसपास के इलाकों के निवासियों को निकासी निर्देशों का सामना करना पड़ा, क्योंकि आपातकालीन दलों ने चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त टैंक फट सकता है और हजारों गैलन रसायन फैल सकते हैं या विस्फोट हो सकता है.

ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के प्रमुख क्रेग कोवे ने एक सार्वजनिक ब्रीफिंग में कहा कि “यह टैंक निश्चित रूप से फेल होगा, लेकिन हमें नहीं पता कि कब.” अब तक किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं मिली है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version